Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: मिथुन राशि वालों को होगा पैसों का भारी नुकसान, वृश्चिक राशि वालों को सताएगा अनचाहा डर, जानें आज का राशिफल

courtesy google

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध और मंगल कन्‍या राशि में हैं। वृश्चिक राशि में शुक्र, चंद्रमा और केतु हैं। गुरु और शनि मकर राशि में चल रहे हैं। बुध, गुरु और शनि वक्री गति से चल रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। कुछ खास लोगों से आपकी बात होगी जिनसे भविष्य में आपको फायदा होगा। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न होगा। मां कात्यायनी का ध्यान करें, उलझनों से छुटकारा मिलेगा।

वृष राशि- आपकी अपनी बढ़ी हुई उर्जा से बहुत कुछ हासिल करेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपको लवमेट्स से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मां दुर्गा की आरती करें, घरेलू क्लेश समाप्त होंगे।

मिथुन राशि- दिन खुशियां देने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे। लवमेट्स कहीं घूमने जायेंगे। मां दुर्गा को कुमकुम का टीका लगाएं, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क राशि- आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायों से आज आपको छुटकारा मिलेगा। इस राशि के डॉक्टर्स को कुछ नया अनुभव प्राप्त होगा। मां दुर्गा की आरती करें, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

सिंह राशि- आप जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको थोड़ी उलझन महसूस होगी। किसी से भी बात करते समय अपनी भाषा का ध्यान रखें। आपको किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से बचना चाहिए। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशि- आपका दिन शानदार रहेगा। मेडिकल स्टोर वालों को उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दुर्गा जी को लौंग अर्पित करें, सभी समस्यायों से छुटकारा मिलेगा।

तुला राशि- लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियों का अम्बार लगेगा। जीवनसाथी आपको कोई अच्छी खुशखबरी देंगे। माता को हलवा का भोग लगाएं, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि– आपके अधूरे कार्य पूरे हो जायेंगे। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। इससे जीवन में चल रही परेशानियों का हल मिलेगा। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। व्यापार में धन लाभ के नये रास्ते मिलेंगे। गायत्री मन्त्र का जप करें, अनचाहे भय से छुटकारा मिलेगा।

धनु राशि- नए कार्यों करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में आप नये आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ पुरानी बातें याद करते हुए समय बितायेंगे। मां दुर्गा के सामने कपूर जलाएं, लाभ के अवसर मिलेंगे।

मकर राशि- आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतनी ही सफलता मिलेगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी काम को पूरा करने में आज आपको थोड़ा अधिक समय लग सकता है। जरूरतमंद को खाना दें, मन शांत होगा।

कुंभ राशि- आप अपने सभी कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। परिवार वालों के साथ डिनर का आनंद उठाएंगे। आप घर में कोई धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान करेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। जरूरतमंद बच्चों को पेंसिल और कॉपी बांटे, खुशियां में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि- घर के बड़ों की मदद से आपके जरूरी कार्य पूरे होंगे। किसी रिश्तेदार से आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी। जीवनसाथी आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। माता को नारियल अर्पित करें, रुके हुए काम पूरे होंगे।