Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: वृष राशि वालों को मिलेगी आज कोई Good News, कर्क राशि वालों का होगा जॉब में प्रमोशन, जानें आज का राशिफल

courtesy google

आज अश्विनी कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और शुक्रवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो  राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य और मंगल कन्‍या राशि में हैं। बुध और शुक्र तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और शनि दोनों वक्री गति से मकर राशि में चल रहे हैं। चंद्रमा मेष राशि में गोचर में चल रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का  राशिफल-

मेष राशि– आज आप अपने काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे, जिससे आपको भविष्य में फायदे होने के आसार नजर आ रहे हैं। बुरे व्यवहार के कारण लोगों से आपकी बहस हो सकती है। आप कम समय में बहुत से काम निपटाने की कोशिश करेंगे।

वृष राशि– आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। आपके कई दिनों से रुके हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। 

मिथुन राशि– आज कोर्ट-कचहरी से जुड़े कामों में आपकी जीत होगी। लोग आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। स्पोर्ट से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। 

कर्क राशि– आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आप खुद की मेहनत से संतुष्ट रहेंगे। लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। साथ ही कुछ जूनियर आपसे काम सीखने की इच्छा जाहिर करेंगे। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़ें है, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।

सिंह राशि– आज अगर आप खुद पर भरोसा रखेंगे तो करियर को लेकर कुछ नए अवसर ढूंढ निकालने में सफल होंगे। इस राशि के वकीलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी क्लाइंट से अच्छा धन लाभ होगा। आप कोई भी फैसला लेते वक्त थोड़ा असमंजस में रहेंगे।

कन्या राशि- आज किसी से ऐसा वादा ना करें, जिसे पूरा ना कर पाएं। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। इस राशि के नौकरी करने वालों को कंपनी में किसी नए काम की जिम्मेदारी मिलेगी। कामकाज की योजना में बदलाव करेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

तुला राशि- आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपके अधूरे काम पूरे होंगे, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। कारोबारियों को किसी दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ेगी। इस राशि के न्यायाधीश कई मामलों को सुलझा लेंगे।

वृश्चिक राशि- आज किसी कंपनी से अकाउंटेंट की जॉब के लिए फोन आ सकता है। इस राशि के जो लोग सोने-चांदी का व्यापार करते हैं उन्हें धनलाभ होगा। लवमेट अपने पार्टनर को उनका मनपसंद गिफ्ट देंगे। इससे आपके रिश्ते मजबूती आएगी।

धनु राशि- आज नौकरी करने वालों का प्रमोशन होगा, जिससे पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी अस्पताल से आपको जॉब का ऑफर आ सकता है। नई जमीन से  संबंधित लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें।

मकर राशि- आज कोई फैसला लेने से पहले उसपर दोबारा सोच-विचार करें। किसी को अपने विचार से सहमत कराने की कोशिश करेंगे। ऑनलाइन व्यापार कर रहे व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होने वाला है। दाम्पत्य जीवन में शुभ समाचार मिल ने से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। मेहनत के दम पर आप अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। जीवनसाथी के स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी।

मीन राशि- आज आपके मन में नए-नए विचार आऐंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बनायेंगे, जिसमे परिवार वाले आपका सहयोग करेंगे। आपका ज्यादातर समय परिवार वालों और दोस्तों के साथ बीतेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन खत्म हो जाएगी।