Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: वृषभ राशि वाले को लापरवाही पड़ेगी भारी, होगा नुकसान, कन्या राशि वालों को प्यार में झेलनी पडे़गी बदनामी, पढ़ें आज का राशिफल

courtesy google

आज आश्विन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा। लेकिन इससे पहले ग्रहों की स्थिति के बारे में जानें, राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा मिथुन राशि में हैं। सूर्य और मंगल कन्‍या राशि में हैं। तुला राशि में शुक्र और वक्री बुध हैं। केतु, वृश्चिक राशि में हैं। मकर राशि में वक्री शनि और वक्री गुरु हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि– आज अचानक बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। ऑफिस में आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो दिन शुभ है। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी।

वृष राशि– आज छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से कामकाज में सफलता मिलेगी। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी रखनी चाहिए। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई नया इन्वेस्टर मिल सकता है।

मिथुन राशि– आज नया व्यापार शुरू करने के योग बन रहे हैं। बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। आपके काम से कुछ नए लोग जुड़ने की कोशिश करेंगे। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा।

कर्क राशि- आज अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। किसी जरूरी काम को करने में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा। थोड़ी मेहनत से ही आपको धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आपकी फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होगी।

सिंह राशि- आज आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। परिवार के सहयोग से कुछ काम पूरे हो जाएंगे लेकिन फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। लंबे समय से रुके हुए सारे काम पूरें होंगे।

कन्या राशि- आज आपको तरक्की के कई नए रास्ते मिलेंगे और लोग आपकी कला की खूब प्रशंसा करेंगे। परिवार वालों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। कुल मिलकर दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि- आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। कुछ दिनों से पेंडिंग काम पूरा हो जाएगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए दिन फेवरेबल रहेगा।

वृश्चिक राशि- आज आप ऑफिस के काम में बिजी रहेंगे। दिनभर के काम से आप शाम को थकान महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर कुछ ज्यादा ही भावुक होंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए।

धनु राशि- आज सीनियर्स के साथ किसी विषय पर बातचीत होगी। बात करते समय आपको अपने हाव-भाव पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। जीवनसाथी से बढ़ रही अनबन दूर होगी और रिश्ते में मधुरता आएगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी विशेष कार्य में की गई मेहनत का फल आपको मिलेगा। लोगों को आपके विचार पसंद आएंगे। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

कुंभ राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में कुछ खास लोगों से मदद मिलेगी। परिवार में सबकी मदद करने में आप सफल होंगे। आपको कुछ नए बिजनेस प्रपोजल मिलेंगे। संतान से सुख की अनुभूति मिलेगी।

मीन राशि- आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में अच्छा माहौल बन जाएगा। समाज के लोग आपसे घर पर मिलने आएंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। किसी लेन-देन से फायदा होने की उम्मीद है।