Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: कर्क राशि वालों की आज खूब होगी खातिरदारी, सिंह राशि वालों के बिजनेस में होगा जबरदस्त फायदा, पड़ें आज का राशिफल

courtesy google

आज अश्विनी कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और रविवार का दिन है। जानिए आज का दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति के बारे में भी जानें, चंद्रमा और राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य और मंगल कन्‍या राशि में हैं। बुध और शुक्र तुला राशि में, केतु वृश्चिक राशि में, गुरु और शनि मकर राशि में वक्री होकर चल रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आज किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता- पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग लेंगे। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए रस्ते मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको कार्यों में फायदा दिलायेगा। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है।

मिथुन राशि- आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप आपको किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपको आलस्य महसूस होगा, जिससे आपके कार्य पुरे होने में थोड़ा समय लगेगा। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए।

कर्क राशि- आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। घर पर अचानक से कोई मित्र आयेगा, आप उसकी खूब खातिरदारी करेंगे। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा।

सिंह राशि- नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। परिवार में सबके साथ किसी खास मामले पर बातचीत होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।

कन्या राशि- आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आपका सामाजिक दायरा और बढ़ेगा। किसी काम को नए तरीके से करने की प्लानिंग बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे।

तुला राशि- आज कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिलायेंगी। कार्य पूरे होने के बाद आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा, घर के सदस्यों की सलाह कारगर रहेगी। इस राशि के कारोबारी अपने पिता से सलाह लेंगे।

वृश्चिक राशि- आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से अचानक बात आपके करियर की दिशा को बदल देगी, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला बड़ा ही सोच-समझकर लेना चाहिए। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

धनु राशि- आप ऑफिस के कार्यों को पूरा करने के लिए नयी योजना बनायेंगे। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आसानी से पूरा हो जायेगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए।

मकर राशि- आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे| लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राह खोल देगा।

कुंभ राशि- आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। परिवार के किसी सदस्य के बीच सामंजस्य बना रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार करेंगे। आपको अपने खर्च पर लगाम लगाना चाहिए। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।

मीन राशि- आपका दिन शानदार रहेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ खुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।