Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: मिथुन राशि वालों को सताएगा कोई डर, कन्या राशि वाले पर बरसेगी शनि की कृपा, देखें आज का राशिफल

courtesy google

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो राहु और चंद्रमा वृषभ राशि में हैं। मंगल और बुध तुला राशि में हैं। केतु और सूर्य वृश्चिक राशि में हैं। सूर्य धनु राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में गोचर में चल रहे हैं। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- आज गुरु का दशम व चन्द्र का द्वितीय गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है।

वृष राशि- चन्द्रमा के अष्टम गोचर से बैंकिंग व आईटी जॉब में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व शुक्र जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। हेल्थ में प्रोग्रेस है।

मिथुन राशि- चन्द्रमा का द्वादश व शुक्र का सप्तम गोचर इस राशि वालों को जॉब में प्रोन्नति देता है। आज का दिन मंगलमय है। व्यवसाय करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। आर्थिक लाभ दिख रहा है।

कर्क राशि- व्यवसाय में नवीन कार्य के लिए अनुकूल समय है। जॉब में प्रोमोशन में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह राशि- राशि स्वामी सूर्य के इस राशि से चतुर्थ व चन्द्रमा के दशम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। विष्णु जी के मंदिर जाएं। लाल व पीला रंग शुभ है।

कन्या राशि- शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का नवम गोचर भाग्य में लाभ देगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

तुला राशि- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में मित्रों से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृश्चिक राशि- सूर्य इस राशि में हैं। जॉब में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व नीला रंग शुभ है। सवा किलो तिल का दान करें।

धनु राशि- आज चन्द्रमा राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल फल प्रदान कर सकते हैं। प्रोमोशन में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

मकर राशि- इस राशि के व्यवसाय में उन्नति देंगे। शुक्र व शनि जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुम्भ राशि- चन्द्रमा का चतुर्थ व द्वादश शनि व्यवसाय में संघर्ष प्रदान कर सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

मीन राशि- चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब में पद परिवर्तन दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। गुरु से सम्बंधित द्रव्य धार्मिक पुस्तक का दान करें।