Hindi News

indianarrative

Horoscope Today: वृषभ राशि में राहु तो केतु ने वृश्चिक राशि में डाला डेरा, आर्थिक रूप से करेगा प्रभावित, देखें आज का राशिफल

Courtesy Google

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि में केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र और मंगल धनु राशि में हैं। शनि और बुध मकर राशि में हैं। गुरु और सूर्य कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति पहले से बेहतर है। अपनी-अपनी राशि के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल-

मेष- आज के दिन घर से संबंधित पिछली चली आ रही कोई इच्छा पूरी हो होने की संभावना है, जिसको देखकर मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में यदि कार्य अधिक है और वेतन कम तो ऐसे में नौकरी बदलने का विचार मन में नहीं लाना चाहिए, क्योंकि वर्तमान में ग्रह अधिक कार्यभार बढ़ाने वाले चल रहें हैं। व्यापारियों को आज अपने रुके हुए सरकारी कार्यों को पूरा करने में ध्यान देना चाहिए।

वृष- आज के दिन मन को जिम्मेदारियों से विचलित न होने दें, पूरी तल्लीनता के साथ कार्य का निर्वाह करें। सॉफ्टवेयर से संबंधित जॉब करने वालों के लिए दिन काफी लाभकारी रहेगा साथ ही कार्यों में सफल होंगे। व्यापारी वर्ग वर्तमान समय में वाद-विवाद तथा कोर्ट-कचहरी के मामलों से बच कर रहें अन्यथा सरकारी  कार्यवाही हो सकती है। जीवनसाथी और मित्रों के साथ स्वाभिमान के मुद्दों पर चर्चा से बचना चाहिए।

मिथुन- आज के दिन पहले किये गये निवेशों से लाभ मिलने की संभावना है। कारोबारियों को अच्छे मुनाफे हाथ लगेंगे वहीं बड़े क्लाइंट के साथ संबंध अच्छे रखने हैं उनके माध्यम से व्यापार में मुनाफा होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखे तो पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी बस हल्की-फुल्की सर्दी -जुकाम के प्रति सतर्क रहें। विवाह संबंध की बातें चलेंगी या जो विवाहित हैं उनके विवाहित जीवन में सक्रियता बढ़ जाएगी।

कर्क- आज के दिन मन और आत्मा का अच्छा कॉन्बिनेशन आपके कार्य को बढ़ाने वाला है इस पर फोकस बनाए रखें। कर्मक्षेत्र में ग्रहों का अच्छा कॉन्बिनेशन नौकरी में बदलाव कराएगा, साथ ही परेशान न हो यह बदलाव आर्थिक ग्राफ में ग्रोथ करने वाला है। व्यापारियों को बड़े ग्राहकों के सुझावों को गंभीरता से लेना होगा, ऐसा करने से काम धंधे में बढ़ोत्तरी होगी और मुनाफा भी मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।

सिंह- आज के दिन अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाना पहली प्राथमिकता रखें अन्यथा आपको आर्थिक रूप से तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी से संबंधित पिछले दिनों जिन कार्यों में बाधाएं आ रही थी वह अब पुरे होते नजर आएंगे। छोटे व्यापारियों को दिन की शुरुआत में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन मध्य में स्थितियों में कुछ सुधार होता दिखेगा।

कन्या- आज के दिन दूसरों के प्रति मन में ईर्ष्या कि भावना नहीं रखनी चाहिए। वहीं दूसरों की नकारात्मक बातों को दिल तक न ले जाएं, क्योंकि ग्रहों कि वर्तमान स्थिति इसका गहरा असर छोड़ सकती है।जिन लोगों ने हालही में नौकरी ज्वाइन की है उनको कार्य समझने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सेल्स से जुड़े लोगों को इस माह टार्गेट पूरा करने के लिए कस्टमर से बहुत ही मेलजोल बना कर रखना होगा।

तुला- आज के दिन अपने मन को सकारात्मकता की ओर बढ़ाना होगा वहीं धार्मिक कार्यों में मन लगाना लाभकारी रहेगा। ऑफिस में प्रोफेशनल तरीके से कार्य करना होगा, ऐसे में अनावश्यक समय व्यर्थ न करें। आलस्य आपके बनते हुए काम बिगाड़ सकता है। कर्ज लेने के लिए समय ठीक नहीं। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखे तो मौसम के बदलाव के चलते स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंका बनी हुई है।

वृश्चिक- आज के दिन उस काम पर अधिक ध्यान दें जो काम आपको अति प्रिय हो, साथ ही कमजोर पहलुओं को मजबूत करने का  भी समय चल रहा  है। ऑफिस में कड़ी चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए, सभी कार्य को उत्साह के साथ करें। सेहत में आज आपको आलस्य अधिक आएगा लेकिन आलस्य और बीमारी के फर्क को समझे, हो सकता है कि किसी बीमारी की वजह से आलस्य आ रहा हो।

धनु- आज के दिन नकारात्मक ग्रह आपको कुछ भ्रम की स्थिति में डाल सकते हैं। गैर जरूरी कार्य को दरकिनार करते हुए महत्वपूर्ण कार्य को पहले निपटाना होगा। ऑफिशियल स्थिति की बात करे तो  मन में यदि नौकरी बदलने का विचार चल रहा है तो जब तक आपको नई जॉब न मिले तब तक त्यागपत्र कतई न दें। टेलीकम्यूनिकेशन का व्यापार करने वालों को लाभ मिलेगा।

मकर- आज के दिन लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल थोड़ा ध्यान से करें क्योंकि धैर्य रखना अति आवश्यक है स्वभाव में अत्यधिक चंचलता ठीक नहीं। ऑफिशियल कार्य में फोकस बढ़ाने की जरूरत है, क्योंकि अन्य कार्यों की भी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। जो लोग व्यापार करते हैं उनको खरीद फरोख्त कर लेनी चाहिए वहीं धन की शुद्धता पर आज विशेष तौर पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। 

कुंभ- आज के दिन मन में उत्साह और प्रसन्नता को महसूस करेंगे। वहीं दूसरी ओर कार्यों को शक्ति एवं स्फूर्ति के साथ कर पाएंगे। कर्म ही पूजा है आज इस सिद्धांत पर कार्य करें और सारा ध्यान ऑफिस के कार्यों में बना कर रखें। दवाइयों से संबंधित कारोबार वालों के लिए दिन मुनाफे से भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल परिवार के सुखों में वृद्धि करेगा।

मीन- आज के दिन आलस्य कार्य को बाधित कर सकता है इसलिए ऊर्जा के साथ सभी कार्यों को  आज निपटाने की ठान लेनी चाहिए।बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को बड़े टारगेट मिल सकते हैं, जिनको पूरा करने के लिए प्लानिंग की आवश्यकता पड़ने वाली है। जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए बहुत अच्छा समय है बस ध्यान यह रखना है कि किसी भी प्रकार से सरकारी चोरी न हो। पारिवारिक वातावरण आज सामान्य रहने वाला है।