Hindi News

indianarrative

Indian Railway Recruitment: रेलवे में 3 लाख से ज्यादा पद खाली, तैयार रखें अपना रिज्यूम, जल्द होने वाली है भर्ती

Courtesy Google

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो ये खबर आपके लिए है। वर्तमान में देशभर में रेलवे के अलग-अलग जोन को मिलाकर तीन लाख से अधिक पद रिक्त हैं। सबसे अधिक रिक्त पदों की संख्या उत्तर रेलवे में 37433 के करीब है। इसके बाद मध्य रेलवे में 27482 और पश्चिम रेलवे में 26351 पद रिक्त हैं। वर्तमान में करीब 1,40,731 रित्तियों को भरा जाना है। इसमें ग्रुप डी और एनटीपीसी स्नातक के माध्यम से 1 लाख 39 हजार पद भरे जाएंगे। राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने रेल मंत्रालय से पांच बिन्दुओं पर जानकारियां मांगी थीं। इनमें रेलवे की प्रत्येक श्रेणी के कुल स्वीकृत पद, जोनवार रिक्तियों की संख्या, पिछले तीन वर्षों में रेलवे की ओर से की गई भर्तियां, तीन वर्षों में सेवानिवृत्त कर्मियों की संख्या और एक साल में कितने कर्मी सेवानिवृत्त होंगे इसकी जानकारी मांगी गई थी। इन सभी बिन्दुओं पर रेल मंत्रालय की ओर से जवाब दिया गया है।

जोनल रेलवे राजपत्रित कोटि अराजपत्रित कोटि

मध्य रेलवे 104 27483

पूर्व तट रेलवे 93 8142

पूर्व मध्य रेलवे 179 15634

पूर्व रेलवे 195 28119

मेट्रो 24 878

उत्तर मध्य रेलवे 126 17838

पूर्वोत्तर रेलवे 82 14329

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे 141 15855

उत्तर रेलवे 169 37433

उत्तर पश्चिम रेलवे 113 15018

दक्षिण मध्य रेलवे 34 16878

 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 99 9434

दक्षिण पूर्व रेलवे 156 17208

 

दक्षिण रेलवे 159 20161

दक्षिण पश्चिम रेलवे 62 6400

 

रेलवे ग्रुप डी भर्ती व एनटीपीसी पर सरकार के फैसले की 15 खास बातें

पश्चिम मध्य रेलवे 69 11111

पश्चिम रेलवे 168 26351

उत्पादन इकाइयां व अन्य 546 13042

कुल 2519 301413

कार्यरत बल

राजपत्रित अराजपत्रित कुल

17894 1488405 1506299

 

तीन वर्षों के दौरान रेलवे में की गई पैनलबद्ध भर्ती

2019 16851

2020 1, 26, 765

2021 4534

कुल 1,48,150

 

तीन वर्षों में सेवानिवृत्त हो चुके और वर्ष 2022 और 2023 में सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मियों की संख्या

2019 62, 940 सेवानिवृत्त हुए

2020 62, 282 सेवानिवृत्त हुए

2021 56,797 सेवानिवृत्त हुए

2022 41,431 सेवानिवृत्त होंगे

2023 36,561 सेवानिवृत्त होंगे

 

वर्तमान में आरआरबी के माध्यम से 1,40,731 रिक्तियां तीन केन्द्रीकृत रोजगार अधिसूचना के माध्यम से भरी जानी है।

गैर तकनीकी लोकप्रिय कोटि एनटीपीसी 35,281 परीक्षा की प्रक्रिया जारी है।

आरआरबी ग्रेड के माध्यम से 1,03,769 पदों के लिए परीक्षा होनी है।

पृथक तथा अनुसचिवीय कोटियां में 1663 पदों पर नियुक्ति प्रक्रियाधीन।