Hindi News

indianarrative

ITBP जवानों का जोश High, 15 हजार फीट ऊंचाई पर हिमवीर कर रहे गश्त, देखें Video

courtesy google

सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियोज वायरल होते रहते है। इस कड़ी में आईटीबीपी यानी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आईटीबीपी के जवान माइनस तापमान में सीमा की रक्षा कर रहे है। कंधे पर हथियार और हाथ में डंडा लेकर गश्त कर रहे है। वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह से आईटीबीपी के जवान एक लाइन में आगे बढ़ रहे हैं। जवानों ने एक दूसरे को रस्सी के सहारे पकड़े हुए हैं। पहाड़ियों पर कितनी मात्रा में बर्फबारी हुई होगी उसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं कि किस तरह से जवानों के पैर कितनी अंदर बर्फ के नीचे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रूस ने रचा षंड्यत्र, यूक्रेन बॉर्डर पर रातोंरात बना डाला पुल, सैटेलाइट तस्वीरें से हुआ भंडाफोड़

हमारे देश के हिमवीर 15,000 फीट बर्फीले इलाके में गश्त कर रहे हैं। आपको बता दें कि आईटीबीपी जवानों को अत्यधिक ठंड की स्थिति में उत्तराखंड के सीमावर्ती स्थान पर शून्य से 25 डिग्री सेल्सियस कम तापमान पर प्रशिक्षित किया जाता है। यही नहीं किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए यह बल हमेशा तत्पर रहता है। इस बल के जवानों को हिमवीर भी कहा जाता है। क्योंकि ये बल बर्फ से ढकी चौकियों पर तैनात रहकर देश में सुरक्षा का पहरा देते हैं।  देश की सुरक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करने वाले इन वीरों के जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है।

यह भी पढ़ें- बच्चों को बिना हेलमेट बाइक पर बिठाया तो लगेगा तगड़ा जुर्माना, ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड, देखें ये नया नियम 

यह कोई पहला मौका नहीं है जब आईटीबीपी के जवानों की तस्वीरें सामने आई हैं। अभी हाल ही में बेहद ठंडी परिस्थितियों में सैनिकों की ट्रेनिंग का एक वीडियो जारी किया गया था। बर्फ से ढके इलाके के बीच और माइनस 25 डिग्री के तापमान में दर्जनों आईटीबीपी के जवान लाइम में खड़े होकर अभ्यास करते नजर आए थे। मौसम से बेफिक्र आईटीबीपी के जवान को फायरिंग और सहनशक्ति का अभ्यास देखा गया था।