Hindi News

indianarrative

Aaj ka Rashifal: गुरुवार इन राशि वालों के लिए है बेहद खास, बनेंगे अटके हुए काम

14 july Lucky Zodiac Signs

हर दिन ग्रहों की स्थिति बदलने से राशिफल में भी बदलाव होता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में हर दिन बदलाव होता है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है। इस दिन मां लक्ष्मी व विष्णुजी की पूजा का विधान है। जानें गुरुवार के किन राशि वालों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा। आज की तारीख 14जुलाई 2022और दिन गुरुवार है। आपके लिए आज का दिन कैसा गुजरेगा? वे कौन-से उपाय हैं, जिन्हें करने से आप अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देंगे, जिन्हें फॉलो कर आप अपने दिन को शुभ और सफल बना सकते हैं। आइए, जानते हैं आज का राशिफल…

मेष राशि – आज का दिन आपके लिए विशेष है. जॉब की तलाश पूरी हो सकती है। धन के मामले में आज सावधानी बरतनी होगी। अनावश्यक चीजों पर धन का व्यय हो सकता है। कार, बाइक का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। चोट लगने का योग बना हुआ है।

वृषभ राशि – मन प्रसन्न रहेगा। आज मित्रों के सहयोग से किसी कार्य को पूर्ण कर सकेंगे। आज नए लोगों से भी मुलाकात, विदेश यात्रा का भी योग बन सकता है। धन की बचत करें। आज कर्ज लेने से बचें।

मिथुन राशि – अहंकार से दूर रहें। ऑफिस में आज आपके प्रतिद्वंदी आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। बेहतर यही होगा कि बॉस को समय से पहले सभी चीजों से अवगत करा दें। घर परिवार में धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

कर्क राशि – कर्क राशि वाले आज धन का निवेश सोच समझ कर करें। आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से हानि उठानी पड़ सकती है। आज ऑन लाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं। अनावश्यक समय की बर्बादी न करें। पिता के साथ मतभेद हो सकता है। अनावश्यक तर्क-विर्तक करने से बचें।

सिंह राशि– मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. आज अपने अहम को शांत रखें।  अपने अधिकारों का दुरुपयोग न करें, इससे आपकी छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। लक्ष्य को पूरा करने में दिक्कत आ सकती है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। अपने कोर्स को पूरा करने पर ध्यान दें।

कन्या राशि – कन्या राशि वालों को आज कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही कोई दिक्कत या बाधा दूर हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में भी लाभ की स्थिति बनी हुई है।

तुला राशि– आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे।

वृश्चिक आर्थिक– आपकी राशि से चतुर्थ पंचम त्रिग्रही योग अभी कुछ दिन और चलेगा। फलस्वरूप कुछ आंतरिक विकार जैसे-वायु-मूत्र-रक्त, जड़ जमा रहे हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत करें। रोग की अवस्था में भी आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो गया है।

धनु राशि- आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सायंकाल में सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि– आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सायंकालके समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशि– आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। राशि का स्वामी शनि अब वक्री चल रहा है। अतः निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति, अपनी बुद्धि द्वारा किये कार्यों में ही हानि और निराशता कारक है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े/विवाद से बचें।

मीन राशि– आज का दिन संतान की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। रिश्तेदारों से आज धन का लेन-देन न करें, संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। बृहस्पति का त्रिकोण योग मूल्यवान वस्तुएं चोरी करा सकता है।