Hindi News

indianarrative

अगले 90 दिन तक इन पांच राशि वाले लोग जिएंगे लग्जरी लाइफ, धुआंधार होगी कमाई, देखें कैसा रहेगा मनी स्टेटस

courtesy google

ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का खास महत्व है। इस समय बृहस्पति ग्रह कुंभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में वो 13 अप्रैल 2022 तक रहेंगे। शास्त्रों में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। 13 अप्रैल, 2022 तक का समय कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। चलिए आपको बताते है कि आने वाले 90 दिन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाले हैं-

मेष राशि- धन लाभ होगा जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में सब आपके कार्य की तारीफ करेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि- शुभ परिणाम मिलेंगे। धन- लाभ होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नया वाहन या मकान खरीदने के योग भी बन रहे हैं। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

यह भी पढ़ें- Horoscope Today: ये राशि वाले लोग परिवार के सामने कर सकते है अपने रिलेशनशिप का खुलासा, पढ़ें आज का राशिफल

तुला राशि- आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। नया वाहन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए समय बेहद फलदायी रहने वाला है। नौकरी और व्यापार के लिए ये समय शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। धन- लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। आपको नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह राशि-  धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। खूब मान- सम्मान मिलेगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।