Hindi News

indianarrative

Kartik Purnima 2021: श्री हरि को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, हो जाओगे मालामाल

courtesy google

कार्तिक माह की पूर्णिमा 19 नवंबर 2021 के दिन पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जात है। इस दिन देवों द्वारा दिवाली भी मनाई जाती है, इसलिए कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गंगा स्नान या किसी पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष लाभ है। कहते हैं कि अगर पवित्र नदी में स्नान करना संभव न हो तो घर में ही सूर्योदय से पहले नहाने के पानी में गंगा जल डालकर स्नान करना चाहिए। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ये पुण्यदायक कार्य करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करने का हजारों गुना फल मिलता है। इसलिए इस दिन गरीबों को गर्म कपड़ों, गर्म चीजों का दान किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही धन की कमी भी दूर होती है। जानिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार आपको किन चीजों का दान करना चाहिए-

मेष– गुड़ का दान

वृष- गर्म कपड़ों का दान

मिथुन- मूंग की दाल का दान

कर्क- चावलों का दान

सिंह- गेहूं का दान

कन्या- हरे रंग का चारा

तुला- भोजन का दान

वृश्चिकृ- गुड़ और चना का दान

धनु- गर्म खाने की चीजें, जैसे बाजरा,

मकर- कंबल का दान

कुंभ- काली उड़द की दाल

मीन- हल्दी और बेसन की मिठाई का दान