Hindi News

indianarrative

Shubh Muhurat 2022: जून के महीने में इन 12 दिनों पर ले सकते हैं फेरे, जाने किन तारीखों पर हैं विवाह के शुभ मुहूर्त

विवाह मुहूर्त 2022

मई 2022का समापन और जून 2022का प्रारंभ हो गया है। किसी भी मांगलिक कामो के लिए एक शुभ मुहूर्त जरूरी होता है ताकि वह काम बिना किसी विघ्न के सम्पन्न हो। इस खास वजह से ही लोग अपने गृह प्रवेश, विवाह, बच्चों के नामकरण या मुंडन अथवा किसी कारोबार की शुरुआत करने के लिए एक खास मुहूर्त की तलाश करते हैं। इस कड़ी में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल जून के महीने के शादी के 12शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। इसके अलावा जून माह में संपत्ति या वाहन की खरीदारी के लिए 8, गृह प्रवेश के लिए 4, मुंडन के लिए 9और जनेऊ संस्कार के लिए 2दिन शुभ मुहूर्त होंगे। तो आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जून माह के शुभ मुहूर्तों के बारे में।

विवाह मुहूर्त: इस साल जून के महीने में शादी ब्याह के लिए 12शुभ मुहूर्त हैं। 01जून 2022, बुधवार 05जून 2022, रविवार 06जून 2022, सोमवार 07जून 2022, मंगलवार 08जून 2022, बुधवार 09जून 2022, गुरुवार 10जून 2022, शुक्रवार 11जून 2022, शनिवार 13जून 2022, सोमवार 17जून 2022, शुक्रवार 23जून 2022, गुरुवार 24जून 2022, शुक्रवार।

मुंडन संस्कार मुहूर्त: जून माह में बच्चों के मुंडन के लिए 9शुभ मुहूर्त हैं। 01जून 2022, बुधवार 02जून 2022, गुरुवार 03जून 2022, शुक्रवार 04जून 2022, शनिवार 09जून 2022, गुरुवार 10जून 2022, शुक्रवार 23जून 2022, गुरुवार 24जून 2022, शुक्रवार 30जून 2022, गुरुवार।

गृह प्रवेश मुहूर्त: नए मकान के गृह प्रवेश के लिए ज्योतिष अनुसार जून में 4 मुहूर्त हैं। 01 जून 2022, बुधवार 10 जून 2022, शुक्रवार 16 जून 2022, गुरुवार 22 जून 2022, बुधवार।