Hindi News

indianarrative

Sawan 2022: आज से शुरू हुआ सावन महीना, इस मुहूर्त में करें शिव शंकर की पूजा

सावन सोमवार 2022

भगवान भोलेनाथ शिव का प्रिय महीना सावन 2022आज 14जुलाई से शुरू हो गया है।  इस महीने की शुरुआत शुभ माने गए विष्कुंभ और प्रीति योग से शुरू हो रही है। ज्‍योतिष के मुताबिक इन दोनों ही योग में शिव जी की पूजा करने से दोगुना फल मिलता है। ऐसे में आज शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से की गई पूजा हर मनोकामना पूरी करेगी।  सावन के सभी सोमवार पर भी ऐसे ही विशेष संयोग बन रहे हैं। इस कारण साल 2022का पूरा सावन महीना ही बहुत खास हो गया है। सावन मास 12अगस्‍त तक चलेगा।

पूजा मुहूर्त और विधि

14 जुलाई को सावन के पहले दिन पूजा का मुहूर्त सुबह 04:11बजे से शुरू हो जाएगा। इस दौरान अभिजित मुहूर्त सुबह 11:59से दोपहर 12:54बजे तक रहेगा। वहीं अमृत काल मुहूर्त दोपहर 02:45बजे से 03:40बजे तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 07:07बजे से 07:31बजे तक रहेगा।

सावन महीने के पहले दिन विधि-विधान से शिव जी की पूजा करें। इसके लिए सुबह जल्‍दी स्‍नान करके साफ कपड़े पहनें। बेहतर होगा सफेद रंग के कपड़े पहनें। फिर घर के मंदिर में या शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें। पंचामृत से अभिषेक करें तो बहुत अच्‍छा है, इसके बाद शिव जी को फूल, बेलपत्र, धतूरा, शक्कर, घी, दही, शहद, सफेद चंदन, कपूर, अक्षत, पंचामृत, फल, आदि अर्पित करें। याद रखें कि शिव जी की पूजा के साथ मां पार्वती की पूजा जरूर करें। रुद्राभिषेक के दौरान ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें. आखिर में आरती करें और प्रसाद बांटें।

सावन सोमवार 2022

साल 2022के सावन महीने का पहला सोमवार 18जुलाई 2022को, दूसरा सावन सोमवार 25जुलाई 2022को, तीसरा सावन सोमवार 1अगस्त 2022को और चौथा सावन सोमवार 8अगस्त 2022को पड़ेगा। इन सभी सावन सोमवार में पूरे भक्ति-भाव से व्रत रखें और शिव जी की पूजा करें। ऐसा करने से जीवन के सारे कष्‍ट दूर होंगे और मनोकामनाएं भी पूरी होंगी।