Hindi News

indianarrative

सिर्फ 48 घंटे और… फिर ये 4 राशि वाले करेंगे राज, दुश्मनों पर पड़ेंगे भारी, अपनी जीत का बजाएंगे डंका

Courtesy Google

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह नक्षत्रों के राशि परिवर्तन का सीधा असर हमारी जिंदगी पर पड़ता है। जब किसी राशि में ग्रह का गोचर या युति होती है तो, उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। बड़े ग्रह गुरु बृहस्पति 13 अप्रैल को अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश करने जा रहे हैं। गुरु ज्ञान, शिक्षक, धार्मिक कार्य, धन, दान, पुण्य और वृद्धि के कारक माने गए हैं। जानें गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से किन राशि को होगा फायदा-

मेष- देवगुरु बृहस्पति 12 महीने बाद एक बार फिर से राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। मेष राशि के द्वादश भाव में गुरु ग्रह स्थित होंगे। इस समय मेष राशि के जातकों को चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय उत्तम है। नई नौकरी में शामिल होने की योजना बनाने वाले के लिए समय अनुकूल रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

वृषभ-  गुरु ग्रह को विकास और सफलता का कारक माना गया है। वृषभ राशि वालों के एकादश भाव में गुरु ग्रह स्थित होंगे। इसलिए इस दौरान आपको मान-सम्मान और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आपकी लव लाइफ सुखद रहेगी। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन- मीन राशि में देवगुरु बृहस्पति के गोचर से आपको लाभ मिलेगा। इस दौरान आपको आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। गुरु ग्रह आपकी राशि के दशम भाव में स्थित होगा। इस दौरान आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। कारोबारियों को विशेष रूप से लाभ होगा। व्यापार में तेजी आ सकती है। करियर में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।

मीन- मीन राशि में ही देवगुरु बृहस्पति गोचर करने जा रहे हैं। गुरु ग्रह आपकी राशि के लग्न भाव में स्थित होंगे। इसलिए इस समय जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। समाज में मान-सम्मान हासिल होगा। कार्यस्थल पर बॉस की सराहना मिल सकती है।