Hindi News

indianarrative

ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल से दिसंबर में पूरे महीने होगी धन की वर्षा, ये राशि वाले लोग होंगे मालामाल

courtesy google

नवंबर का महीना कुछ दिनों में समाप्त हो जाएगा। फिर शुरु हो जाएगा दिसंबर का महीना… ग्रहों के हिसाब से दिसंबर का महीना बेहद शुभ है, क्योंकि कई बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ता है। दिसंबर माह में कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। चलिए आपको बताते है कि मां लक्ष्मी की कृपा पाने वाले दिसंबर माह में कौन सी राशियां आगे होगी।

मेष राशि- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निवेश करने से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन आनंदमय हो जाएगा। खर्चों में कमी आएगी। यह माह लेन- देन के लिए काफी शुभ रहेगा।

सिंह राशि- इस समय नया मकान या घर खरीद सकते हैं। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। दांपत्य जीवन सुखम रहेगा। नया कार्य शुरू करने के लिए समय शुभ है। लेन- देन के लिए समय शुभ है, लेकिन लेन- देन से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी।

कन्या राशि- मां लक्ष्मी की कृपा से कार्यों में सफलता मिलेगी। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार के लिए ये समय काफी शुभ है। धन- लाभ होगा, लेकिन आपको इस साल अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। लेन- देन के लिए समय शुभ रहेगा।

तुला राशि- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निवेश करने के लिए समय अच्छा है। नया वाहन खरीद सकते हैं। लेन-देन के लिए भी समय अच्छा है। मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि- निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा है। इस समय धन-लाभ तो होगा, लेकिन खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। व्यापारी वर्ग के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। नया वाहन या मकान लेने के लिए समय शुभ है।