Hindi News

indianarrative

महानवमी के दिन अवश्य करें ये 6 टोटके, हर मनोकामना होगी पूर्ण

Maha Navami Ke Totke

नवमी तिथि के दिन नौ दिवसीय नवरात्रि पर्व का समापन होता है। इसे बेहद शुभ माना गया है। इस दिन मां के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है। इसे दुर्गा महानवमी या राम नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन कन्या पूजन करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री के पास अणिमा, महिमा, प्राप्ति, प्रकाम्य, गरिमा, लक्षिमा, ईशित्व और वशित्व ये आठ सिद्धियां हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपायों को बताया गया है, जिन्हें महानवमी के दिन करने से माता रानी की कृपा प्राप्त होती है। इतना ही नहीं, भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

 महानवमी के टोटके…

-अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से परेशान हैं और इससे मुक्ति चाहते हैं तो महानवमी दिन आग्नेय कोण में मां दुर्गा की ज्योति जलाएं। यह उपाय रोग के साथ शत्रुओं से भी मुक्ति दिलाता है। महानवमी के दिन दुर्गा सप्तशती के उत्तम चरित्र का पाठ करने से मनोकामना पूरी होती है।

-नवमी के दिन नौ कन्याओं की पूजा करें और उन्हें घर बुलाकर भोजन कराएं। उन्हें वस्त्का उपहार दें। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर सुख-समृद्धि से भर जाता है।

-आर्थिक तंगी से छुटकारा चाहते हैं तो नवमी के दिन दुर्गा जी के प्रतिमा को गंगाजल में स्नान कराएं। इसके बाद दुर्गा रक्षा स्त्रोत का पूरी श्रद्धा के साथ पाठ करें। ऐसा करने से मां दुर्गा धन-धान्य का आशीर्वाद देती हैं।

-महानवमी के दिन मां दुर्गा को पीले रंग की कौड़ी और शंख चढ़ाएं। इस उपाय से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। मां दुर्गा की कृपा से घर में संपन्नता आती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

-नवरात्रि की महानवमी के दिन मां दुर्गा को सुहाग का समान अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान देती हैं।

-महानवमी के दिन एक शांत कमरे में उत्तर की दिशा की ओर मुंह करके एक पीले आसन पर बैठ जाएं। अब माता रानी की प्रतिमा के सामने 9 दीपक जलाएं। अब दीपकों के सामने लाल चावल की एक ढेरी बनाकर उस पर एक श्रीयंत्र रखें। पूजा के बाद इसे घर के मंदिर में स्थापित कर दें। ऐसा करने से आकस्मिक धन लाभ मिलता है।