Hindi News

indianarrative

मंगल ग्रह ने वृश्चिक राशि में किया प्रवेश, आज से इन पांच राशियों की बदलेगी किस्मत, अगले 15 दिनों तक खूब बरसेगा पैसा

courtesy google

आज मंगल ग्रह ने तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश किया। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य, गतिशीलता और जीवन शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल ग्रह के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। चलिए आपको बताते है कि आज से किन राशियों पर शुभ असर रहेगा।

मेष राशि- मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि के लिए शुभ कहा जा सकता है। भाग्योदय होना तय है। धन- लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खूब मान- सम्मान मिलेगा। पद- प्रतिष्ठा में वृद्दि होगी। निवेश करने से लाभ होगा।

मिथुन राशि- मंगल के वृश्चिक राशि में प्रवेश से मेष राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्दि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी। धन- लाभ होगा। आय के स्रोतों में वृद्दि होगी। 

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को मंगल के राशि परिवर्तन से शुभ फल की प्राप्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। लेन- देन के लिए समय शुभ है। निवेश करने से लाभ होगा। 

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का कन्या राशि में प्रवेश किसी वरदान से कम नहीं है। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

मीन राशि- कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। धन- लाभ होगा। शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता और पिता का सहयोग प्राप्त होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।