Hindi News

indianarrative

अगले 7 दिन तक इन तीन राशियों की रक्षा करेंगे खुद मंगल ग्रह, पैसों की किल्लत करेंगे दूर, बना देंगे मालामाल

courtesy google

ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव मनुष्य जीवन पर पड़ता है। इस कड़ी में मंगल ग्रह ने देवगुरु बृहस्पति की धनु राशि में 16 जनवरी को प्रवेश कर लिया। वो 26 जनवरी तक इसी अवस्था में विराजमान रहेंगे। मंगल को ऊर्जा, भाई, साहस, पराक्रम और शौर्य का कारक माना जाता है। मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह हैं। यह मकर राशि में उच्च और कर्क राशि में नीच के होते हैं। यह मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी हैं। मंगल राशि परिवर्तन का इन 4 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-

मेष- मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। धनु राशि में मंगल गोचर से आपको हर क्षेत्र में शुभ परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में पदोन्नति मिल सकती है। निवेश के लिए यह समय उत्तम है।

मिथुन- 2022 में मंगल का पहला राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। 26 जनवरी तक आपको करियर में तरक्की मिलने के योग बनेंगे। कामकाज की स्थिति बेहतर होगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। वैवाहिक जीवन सुखद होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती जाएगी। व्यापार में कोई बड़ी डील हो सकती है। इस दौरान आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वह पूरे होते जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Wednesday Remedies: चारों तरफ छाई उदासी तो प्रत्येक बुधवार करें ये अचूक उपाय, जिंदगी में लौटेगी खुशियां