Hindi News

indianarrative

बुध और शनि के ‘दोस्ती’ से इन 4 राशि वालों को पहुंचेगा डबल फायदा, होगा धनलाभ, हो जाओगे मालामाल

courtesy google

ग्रह-नक्षत्रों के मुताबिक हमारे जीवन में घटनाएं घटती है। इस कड़ी में बुध ग्रह 2 दिन बाद मकर राशि में प्रवेश रने वाला है। 29 दिसंबर को बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि में पहले से ही शनि देव विराजमान हैं। ऐसे में मकर राशि में बुध और शनि ग्रह की युति होगी। ग्रहों की युति का कुछ राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा और कुछ राशि वालों को मानसिक तनाव हो सकता है। जानिए किन राशि वालों की आर्थिक परेशानियां दूर होंगी-

मेष- सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के बुध गोचर काल अनुकूल साबित होगा। इस दौरान वित्त, बैंकिंग और निवेश आदि क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। अगर आप नौकरी बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह समय उत्तम है।

वृषभ- वृषभ राशि वालों को इस दौरान सफलता मिल सकती है। धन संचय में आप सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े लोगों के लिए बुध राशि परिवर्तन शुभ साबित होगा। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर छात्रों को भी सफलता मिल सकती है।

कन्या- कन्या राशि वालों को बुध गोचर के दौरान करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान आप जिम्मेदारियों को अच्छे तरह से पूरा करेंगे। लेखन और बोलने की क्षमता में सुधार होगा। नौकरी में अच्छे परिणाम हासिल होंगे।

वृश्चिक- बुध गोचर काल आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान करियर में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों को भी मुनाफा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Horosocope Today: अपने क्रश को आज प्रपोज कर सकते है कर्क राशि वाले लोग, मिलेगा 'हां' में जवाब, पढ़ें आज का राशिफल