Hindi News

indianarrative

बुध और शुक्र इस राशि में हुए विराजमान, आपकी राशि पर शुभ या अशुभ कैसा पड़ेगा असर, यहां देखें

couretsy google

आज बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से शुक्र ग्रह विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध और शुक्र जब एक राशि में होते हैं तो लक्ष्मी नारायण योग बनता है। ये योग सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव डालेगा। चलिए आपको बताते हैं कि आपकी राशि पर लक्ष्मी नारायण योग का कैसा प्रभाव रहेगा। 

मेष- संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस में राजनीति से दूर रहें।

वृषभ- परिवार और बच्चों में धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन- उत्साह और ऊर्जा में वृद्धि होगी। परिवार में विवाद हो सकता है। इस दौरान धन हानि हो सकती है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

कर्क- भाई-बहनों में अनबन हो सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। खर्चों पर कंट्रोल रखें। निवेश के लिए समय उत्तम है।

सिंह- यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।निवेश से लाभ हो सकता है।

कन्या- परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बुद्धि के बल पर धन कमाने के योग बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

तुला- भावनाओं पर काबू रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। दिल से काम करने वालों का भाग्य साथ देगा।

वृश्चिक- खर्चों पर काबू रखें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गोचर काल में सफलता हासिल हो सकती है।

धनु- कार्यों में सफलता हासिल होगी। कर्ज या लोन से मुक्ति मिलेगी। धन संचय के योग बनेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मकर- करियर में तरक्की के योग बनेंगे। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। गोचर काल में बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ- लंबे समय बाद लाभ देने वाले निवेश से बचें। आमदनी में वृद्धि के साधनों की तलाश करेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ रिश्ते मधुर होंगे।

मीन- कार्यस्थल पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रखें। छात्रों को लाभ होगा।