Hindi News

indianarrative

बुध ग्रह आज तुला राशि में उल्टी गति से करेंगे गोचर, सभी राशियों पर पड़ेंगे शुभ-अशुभ प्रभाव, जानिए क्या करें उपाय

courtesy google

बुध ग्रह आज तुला राशि में उल्टे गति से गोचर कर रहे हैं। इस तरह गोचर करते हुए बुध 2 अक्टूबर को कन्या राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इसके बाद 18 अक्टूबर को कन्या राशि में मार्गी यानि सीधी गति से गोचर करने लगेंगे। मार्गी गति से गोचर करते हुए 2 नवंबर की सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर फिर से तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। तुला राशि में बुध की उल्टी गति कई राशि वालों पर असर डालेंगे।

मेष राशि- इस राशि में बुध के इस गोचर के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में तीखापन आ सकता है, साथ ही अपने जीवनसाथी का ख्याल भी रखने की जरूरत है। वक्री बुध के अशुभ फलों से बचने के लिए मिट्टी के बर्तन में पानी में भीगा हुआ हरा मूंग मन्दिर में दान करने चाहिए।

वृष राशि- इस राशि में बुध के इस गोचर के प्रभाव से आप अपने विचारों से दूसरों को तुंरत प्रभावित करने में सक्षम होंगे। आपको अपने दोस्तों का साथ मिलेगा और दुश्मनों से छुटकारा मिलेगा। इस दौरान आप जो भी करेंगे वह दिल खोलकर करेंगे। लिहाजा वक्री बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए  कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से पहले किसी कन्या का आशीर्वाद जरूर लें।

मिथुन राशि- इस राशि में बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपका मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। इससे आपको विद्या का लाभ मिलेगा। गुरु से भी उचित सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही लवमेट के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। आपको ये सभी शुभ फल सामान्य रूप से प्राप्त होते रहेंगे। वक्री बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए गाय की सेवा करें।

कर्क राशि- इस राशि में बुध के इस गोचर से आपको भूमि-भवन और वाहन का लाभ मिलेगा। आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आपको अपनी माता का पूरा सहयोग मिलेगा। 2 अक्टूबर तक आपको अपने कार्यों में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है, साथ ही वक्री बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए केसर का तिलक अपने मस्तक पर लगाना चाहिए।

सिंह राशि- इस राशि में बुध के इस गोचर से भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आपको अपने कामों में भाई-बहनों से भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा।  2 अक्टूबर तक आप दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित करने में भी सफल होंगे। वक्री बुध के अति शुभ फल प्राप्त करने के लिए 2 अक्टूबर तक सुबह उठकर फिटकरी से अपने दांत साफ करें।

कन्या राशि- इस राशि में बुध के इस गोचर से आपको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।  2 अक्टूबर तक आपको नई चीज़ों को जानने का मौका मिलेगा। आपके शत्रु भी आपसे दूरी बनाकर रखेंगे। वक्री बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए 2 अक्टूबर तक अपने पास चांदी की कोई चीज़ रखें।

तुला राशि– इस राशि में बुध के इस गोचर के प्रभाव से समाज में आपका मान-सम्मान या पद-प्रतिष्ठा इस बात से तय होगा कि आप 2 अक्टूबर तक किस तरह का काम करते हैं या किस तरह के कामों में अपना सहयोग देते हैं, साथ ही अपने बच्चों के कामों पर विशेष रूप से नजर बनाकर रखनी चाहिए। 2 अक्टूबर तक वक्री बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए  हरे रंग की चीज़ें मन्दिर में दान करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि- इस राशि में बुध के इस गोचर के प्रभाव से दूसरों के गलत कामों में पड़ने से आपकी रातों की नींद उड जाएंगी। आपको शैय्या सुख पाने के लिए कोशिश करनी पड़ेगी , साथ ही आपको अपनी आमदनी भी संभलकर खर्च करनी चाहिए। वक्री बुध के अशुभ फलों से बचने के लिए 2 अक्टूबर तक आपको अपने गले में एक पीले रंग का धागा पहनना चाहिए।

धनु राशि– इस राशि में बुध के इस गोचर से आपको अचानक धन लाभ का मौका मिलेगा। आपको हर तरह के सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। आपकी कोई इच्छा है तो वह भी जल्द ही पूरी हो जाएगी। इसके अलावा 2 अक्टूबर तक आपकी संतान की पढ़ाई-लिखाई भी अच्छी रहेगी। वक्री बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए 2 अक्टूबर तक अपने गले में तांबे का पैसा धारण करें।

मकर राशि- इस राशि में बुध के इस गोचर से आपको करियर में कुछ समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है | आपके पिता के करियर की गति भी इस बीच कुछ थम सकती है। 2 अक्टूबर तक अपने पिता की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। वक्री बुध के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए 2 अक्टूबर तक आपको मां दुर्गा की उपासना करनी चाहिए।

कुंभ राशि- इस राशि में बुध के इस गोचर से आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे उसका पूरा-पूरा फल आपको मिलेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक बनी रहेगी। वक्री बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचे रहने के लिए आपको 2 अक्टूबर तक लोहे की लाल रंग की हुई गोलियां अपने पास रखनी चाहिए।

मीन राशि- इस राशि में बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपकी शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहेंगे। आप अपने कार्य़ अच्छे से कर पाएंगे , साथ ही आपको अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। वक्री बुध के शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिए बुधवार के दिन मिट्टी के बर्तन में थोड़ा-सा शहद डालकर घर से दूर कहीं विराने में दबा दें।