Hindi News

indianarrative

अपने पापा के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं इन 3 नाम की लड़कियां, किस्मत की होती हैं खूब धनी

Lucky Girls Name

Name Astrology: नाम किसी भी इंसान की पहचान ही नहीं बताता बल्कि उसकी जिंदगी से जुड़े कई राज भी खोल देता है। हर नाम के व्यक्ति का स्वभाव, आदतें, पसंद और नापसंद अलग-अलग होती हैं। हिंदू धर्म में तो नाम का पहला अक्षर बच्चे की कुंडली के हिसाब से रखा जाता है। तो इसी कड़ी हम बात करेंगे ऐसे 3 अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां अपने पिता के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहते हैं इन पर मां अन्नपूर्णा की विशेष कृपा रहती है। जिस वजह से इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

A अक्षर नाम वाली लड़कियां

जिन लड़कियों का नाम A अक्षर से शुरू होता है वो काफी मिलनसार स्वभाव की होती हैं। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। इनकी तरफ कोई भी बहुत जल्दी आकर्षित हो जाता है। ये जिंदादिल होती हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। ये अपने लिए तो भाग्यशाली होते ही हैं साथ ही अपने पिता के लिए भी भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहते हैं इनके घर में अन्न के भंडार कभी खाली नहीं होते।

ये भी पढ़े: Astro Tips: उल्टे पड़े जूते-चप्पलों को तुरंत कर दें सीधा, नहीं तो झेलनी पड़ेगी मुसीबतें

K अक्षर नाम वाली लड़कियां

जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की काफी धनी मानी जाती हैं। ये पैदाइशी भाग्यशाली होती हैं। अपने पिता की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं। इनके जन्म के बाद से ही इनके घर-परिवार में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये अपने पिता के साथ-साथ अपने पति के लिए भी लकी मानी जाती हैं।

S अक्षर नाम वाली लड़कियां

जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो ऊंचे भाग्य वाली मानी जाती हैं। कहते हैं ये जहां रहती हैं वहां धन और समृद्धि खुद ब खुद आ जाती है। ये अपने से ज्यादा दूसरों के लिए लकी मानी जाती हैं। ये आलीशान जीवन जीती हैं। इनकी तेज किस्मत का फायदा इनके पिता को भी मिलता है।