Hindi News

indianarrative

नवंबर में ग्रह-नक्षत्र डालेंगे आपके बैंक अकाउंट पर काली नजर, सावधानी से करें इंवेस्ट, फिजूली खर्च से हो सकता हैं नुकसान

courtesy google

अक्टूबर का महीना अब खत्म होने वाला हैं और फिर शुरु होगा नवंबर का महीना… नवंबर महीने की शुरुआत में बुध का राशि परिवर्तन होगा। वहीं महीने के मध्य में सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के गोचर से कुछ राशि वालों को आर्थिक मामलों में सावधान रहने की जरुरत है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि इन राशियों के बारे में-

मेष– मंगल के स्वामित्व वाली राशि के जातक के खर्चे नवंबर में बढ़ सकते हैं। नवंबर की शुरुआत में आर्थिक रूप से सशक्त रहें। महीने के बीच में सूर्य के राशि परिवर्तन से सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। इस महीने उधार लेन-देन से बचना चाहिए।

मिथुन– इस राशि के जातक इस महीने कुछ चीजों की खरीदारी कर सकती हैं। हालांकि आपका आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। आपकी राशि के स्वामी का वृश्चिक राशि में गोचर होगा, जिससे कारण कर्ज जैसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु– सूर्य और बुध का गोचर आपके द्वादश भाव में होने वाला है। ग्रहों के गोचर से आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। माता और बहन की सेहत का खास ख्याल रखें। नौकरी पेशा वाले जातकों को धन लाभ की उम्मीद है।

मीन– आपके स्वामी ग्रह इस महीने आपके एकादश भाव से निकलकर द्वादश भाव में गोचर करेंगे। गुरु की इस स्थिति से आपको आर्थिक मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोगों को बच्चों पर धन खर्च करना पड़ सकता है। नवंबर में बेवजह खर्च हो सकते हैं।