Hindi News

indianarrative

Rashifal: शुक्रवार को इन 3 राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope 17 June 2022

17 जून 2022 को शुक्रवार का दिन है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी 12राशियों के भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। शुक्रवार का दिन मां संतोषी जी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से मां संतोषी की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए कल का दिन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि: निवेश से लाभ मिलता नजर आ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर आर्थिक मामलों को लेकर भाग्य आपका साथ देंगे।   नकारात्मक बातों का असर आपके काम पर नहीं पड़ना चाहिए।  ऑफिस में इधर उधर की बातों को समय न देते हुए कार्य में लगाना होगा।  बिजनेस में बदलाव का समय है, कुछ नया करने वालों को अवसरों को भुनाना होगा।

वृषभ राशि : आज मेहनत का परिणाम मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस करेंगे। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें, क्रेडिट और डेबिट कार्ड का प्रयोग सोच-समझकर करें। नौकरीपेशा लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है, क्योंकि पिछले दिनों आपने जो भी मेहनत की थी उसका अब परिणाम मिलेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों की आज सामाजिक स्थिति मजबूत होगी, कर्म के साथ धर्म को भी दैनिक कार्यों में जोड़ना होगा।  नौकरीपेशा लोगों को एक निगाह अपने विरोधियों पर रखनी होगी, आपकी एक छोटी सी भूल सामने वाले के लिए अवसर के समान होगी। होटल रेस्टोरेंट से संबंधित व्यापार में आपको लाभ मिलता नजर आ रहा है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले क्रोध न करें। ऑफिस में महिला सहकर्मियों की मदद के लिए तत्पर्य रहें, वर्तमान में उनका मान सम्मान आपकी आजीविका के लिए अति आवश्यक है। पैतृक व्यापार करने वालों को लाभ मिलता नजर आ रहा है व्यापारिक मामलों में पिता की राय माननी चाहिए। बड़े भाई से भी आपको लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि के लोग अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें।  फाइनेंस से संबंधित नौकरी करने वालों को टारगेट पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करनी पड़ सकती है, क्योंकि ग्रह आपको सरलता से लाभ नहीं देने वाले।

कन्या राशि: कन्या राशि वाले अपने आपको शांत रखने का प्रयास करें, हो सकता है छोटी-छोटी बातों में अधिक क्रोध आए।  ऑफिस के महत्वपूर्ण कार्य को कल के लिए न टाले, वर्तमान में आलस्य मेहनत में जंग लगाने का प्रयास करेगा।  कपड़ो से संबंधित व्यापार करने वालों को नया स्टॉक रखना चाहिए।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य कर सकते हैं,लेकिन आपको किसी विपरीत समाचार को सुनकर यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। व्यापार में आपको ईमानदार होकर कार्य करना होगा,नहीं तो इसका आपको नुकसान होगा। घर से बाहर आप समझदारी दिखाकर लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक राशि: आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी की भी कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा नहीं तो वह आपको गुमराह कर सकते हैं। अनावश्यक खर्चों में यदि आपने कटौती नहीं की तो बाद में आपको धन की समस्या से जूझना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के भविष्य के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे।

धनु  राशि:  इस राशि के लोगों के लिए निश्चित रूप से आज का दिन फलदायक रहेगा। व्यवसाय में वरिष्ठ व्यक्तियों के मार्गदर्शन का आपको लाभ मिलेगा। यदि धन के आगमन के रास्ते में कुछ रुकावटें आ रही थीं,तो वह समाप्त होंगी। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी,जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर राशि: विद्यार्थियों के मन में एक नया जोश और जुनून दिखाई देगा। आपको अपने पैसे व कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। विद्यार्थियों को किसी विशेष शिक्षकों से मदद लेनी पड़ सकती हैं। आपका व्यवसाय में रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है,लेकिन आपको  अपने मन में आ रहे विचारों को किसी से शेयर नहीं करना है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि आपके लिए कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता लेकर आएगा क्योंकि आप कुछ पुरानी योजनाएं फिर से लांच करेंगे जिनका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा और आप अपने धन को सही कार्यों में खर्च करेंगे। आपके कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे जिनसे आपको सावधान रहना होगा व अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

मीन राशि: आज आपको अपने व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा व घर में बाहर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना होगा। जो लोग ऑनलाइन किसी जॉब की खोज कर रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। बच्चों के साथ आप खुशी भरे पल बिताएंगे। प्रेमजीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में नई ताजगी का अनुभव होगा।