Hindi News

indianarrative

लग्जरी लाइफ जीते है ऐसे लोग, हाथों की ये लकीरें बना देती हैं मालामाल, देखें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

Courtesy Google

आपके हाथों की रेखा आपका भाग्य तय करते है। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं के अलावा विशेष चिह्नों का भी खास बताया गया है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली के कुछ चिह्न शुभ संकेत देते हैं, जबकि कुछ अशुभ। दरअसल, हथेली में कुछ चिह्न ऐसे होते हैं जो कि इंसान को राजसुख दिलाते हैं। आइए जानते हैं हाथ के कुछ विशेष चिह्नों के बारे में-

 

हथेली में ये निशान माने जाते हैं शुभ

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हथेली में स्वास्तिक सा चिह्न बेहद शुभ होता है। जिन लोगों की हथेली में स्वास्तिक का चिह्न होता है उन्हें अकूत धन, सामाजिक प्रतिष्ठा और सभी प्रकार के सुख-साधन प्राप्त होते हैं।

हाथ में शंख का चिह्न अत्यधिक शुभ होता है। ये निशान व्यक्ति को समुद्री यात्राएं करवाता है। साथ ही ऐसे निशान वाले लोग विदेश की यात्रा भी करते हैं।

हाथ में त्रिकोण का चिह्न होने पर व्यक्ति किसी बड़े जमीन-जायदाद का स्वामी होता है। ऐसे लोगों को धन लाभ के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा भी मिलती है। इसके अलावा पद्म का निशान व्यक्ति को हर काम में सफलता दिलाता है। साथ हीऐसे लोग राजा के समान जीवन जीते हैं। इन्हें हर सुख-सुविधा प्राप्त होती है।

हथेली में षटकोण का निशान इंसान को धनी और अनेक प्रोपर्टी का मालिक बनाता है। साथ ही चक्र का निशान जातक को वैभवशाली और धनवान बनाता है।

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हथेली में तलवार का निशान बेहद शुभ है। ये निशान इस बात का संकेत देता है कि जातक अपने जीवन में बहुत अधिक भाग्यशाली बनेगा।

हथेली में अगर छत्र का निशान है तो जातक राजा जैसा जीवन जीने वाला होता है। वहीं हथेली में मछली का निशान होने पर हमेशा किस्मत का साथ मिलता है।