Hindi News

indianarrative

हाथ की हथेलियों में छिपी रहती है ये छोटी सी रेखा, इंसान के स्वभाव का खोल देती है कच्चा-चिट्ठा

courtesy google

हाथों की रेखाओं में हमारा स्वभाव और किस्मत का ज्ञान छिपा हुआ है। अगर हाथ में जीवन रेखा अच्छी स्थिति में है तो जीवन भी अच्छा रहता है। दोष रहित और लंबी जीवन रेखा दीर्घायु होने का संकेत देती है। अगर जीवन रेखा को अत्यधिक रेखाएं काट रही होती हैं तो यह परेशानियों का संकेत देती हैं। गहरी जीवन रेखा रोमांच का संकेत देती है। जानिए हाथों की रेखाओं की अच्छी स्थिति में होने का प्रभाव और जीवन में उसका फल-

लंबी हृदय रेखा भी अच्छी मानी गई है। लेकिन यदि हृदय रेखा बहुत लंबी होकर हथेली के दोनों किनारों को स्पर्श करे तो ऐसा व्यक्ति अपनी जीवनसाथी पर ज्यादा निर्भर रहता है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार बहुत छोटी हृदय रेखा व्यक्ति को स्वार्थी बनाती है।

स्पष्ट और लंबी मस्तिष्क रेखा व्यक्ति को प्रतिभाशाली बनाती है। ऐसा व्यक्ति हर काम को सोच-समझकर करने वाला होता है। अधिक लंबी मस्तिष्क रेखा व्यक्ति को सफल और साहसी बनाती है। अगर मस्तिष्क रेखा थोड़ा घुमाव लिए हो तो व्यक्ति रचनात्मक प्रवृत्ति का होता है।