Hindi News

indianarrative

Paush Month 2021: आज से शुरू पौष माह, भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना हो सकती है यौन संबंधित परेशानियां

courtesy google

आज पौष माह की शुरुआत हो रही है। हिंदू धर्म में अनुसार पौष माह बहुत पुण्यदायी माह होता है। धार्मिक मान्यता है कि ये माह भगवान सूर्य देव और श्री हरि की पूजा को समर्पित होता है। पौष माह में सूर्य देव की उपासना का खास महत्व है। इस माह में सूर्य देव की उपासना भग नाम से करनी चाहिए। भग नाम ईश्वर का स्वरूप माना गया है। वहीं, पौष माह पितरों को मुक्ति दिलाने वाला महीना भी कहा जाता है। इतना ही नहीं, इसे मिनी पितृपक्ष भी माना जाता है। दरअसल, पौष मास के दौरान सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं. और इस दौरान सभी मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं।

 

पौष के महीने में सूर्य होते उत्तरायण

मान्यता है कि पौष माह मकर संक्रान्ति के दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में  कहा है कि जो व्यक्ति सूर्य के उत्तरायण में, दिन के उजाले में, शुक्ल पक्ष में अपने प्राण त्यागता है, वो मृत्यु लोक में लौट कर कभी नहीं आता। इसी कारण, महाभारत युद्ध में बाणों से छलनी भीष्म पितामह ने सूर्य के उत्तरायण होने के बाद ही अपने प्राण त्यागे थे। जब भीष्म पितामाह को बाण लगे थे, तब सूर्य दक्षिणायन थे, और उन्होंने बाणों की शैय्या पर लेटकर सूर्य के उत्तरायण होने का इंतजार किया था। इसलिए ऐसा माना जाता है कि इसी कारण उन्हें मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति हुई।

 

पौष माह में बरतें ये सावधानियां

पौष माह में पूजा-पाठ के साथ-साथ कई सावधानियां भी बरतनी चाहिए। कहते हैं कि इस माह में भलूकर भी कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। पौष माह के दौरान खाने-पीने में वसे वाली चीजों का इस्तेमाल करना बेहतर माना गया है। इसके साथ ही चीनी की जगह गुड़ का सेवन करना उत्तम है। इतना ही नहीं, इस माह में ठंडे पानी का इस्तेमाल और बहुत अधिक भोजन करना हानिकारक होता है। वहीं, इस माह में बहुत ज्यादा तेल या घी का इस्तेमाल भी उत्तम नहीं होता।

 

नौ प्रकार के अन्न का दान लाभकारी

पौष माह में गरम कपडे़ और नौ प्रकार के अन्न का दान काफी उत्तम होता है।

इस माह में लाल-पीले रंग के कपड़े भाग्य में वृद्दि करते हैं।

इस माह में कपूर की सुगंध का प्रयोग सेहत को अच्छा रखता है।

 

पौष माह में खान-पान का रखें ख्याल

खाने पीने में मेवे और स्निग्ध चीज़ों का इस्तेमाल करें।

चीनी की बजाय गुड़ का सेवन करें।

अजवाइन, लौंग और अदरक का सेवन लाभकारी होता है।

इस महीने में ठन्डे पानी का प्रयोग, स्नान में गड़बड़ी और अत्यधिक खाना खतरनाक हो सकता है।

इस महीने में बहुत ज्यादा तेल घी का प्रयोग भी उत्तम नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- Horoscope Today: मिथुन राशि वालों को अंजान लोगों पर भरोसा करना पड़ेगा भारी, हो सकती है बड़ी हानि, पढ़ें आज का राशिफल