Hindi News

indianarrative

547 दिन महीने बाद अपने घर लौट रहे राहु, इन राशि वालों के लिए लाएंगे खुशियों की सौगात, कर देंगे मालामाल

Courtesy Google

ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह और दो छाया ग्रह राहु-केतु का जिक्र किया गया है। ये छाया ग्रह यानी राहु-केतु जब राशि परिवर्तन करते हैं तो सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव डालते हैं। राहु के अशुभ स्थान पर विराजमान होने पर जीवन में ढेरों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राहु के प्रभाव से व्यक्ति नकारात्मक हो जाता है। ये मिथुन राशि में उच्च का होता है और धनु राशि में नीच भाव में होता है। आपको बता दें कि राहु करीब 18 महीने बाद अपना राशि परिवर्तन करता है और ये हमेशा वक्री चाल चलता है। 12 अप्रैल से राहु मेष राशि में गोचर करेगा। जानें किन राशि के जातकों पर इस गोचर का शुभ परिणाम देखने को मिलेगा।

मिथुन- ज्योतिष अनुसार मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु गोचर शुभ परिणाम लाने वाला है। जातक के वेतन में वृद्धि हो सकती है। धन लाभ होने की संभावना है। धन वृद्धि के कई नए रास्ते खुल जाएंगे। धन कहीं पर निवेश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी राहु गोचर शुभ साबित होने वाला है। नौकरी ढूंढ रहे जातकों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। इनकम बढ़ सकती है। ऑफिस आदि में पदोन्नति हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना की जाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अनुकूल समय है।

धनु- राहु गोचर के दौरान धनु राशि के जातक अच्छी कमाई में कामयाब रहेंगे। इस समय आर्थिक लाभ हो सकता है। इस दौरान खुद को भटकने न दें। ऐसा करने से आप ऊंचामुकाम हासिल कर सकते हैं। 

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए भी ये समय काफी अनुकूल रहेगा। यात्रा का योग बन रहा है। इससे धन होने की संभावना है। वहीं, नौकरी भी बदल सकते हैं। इतना ही नहीं, कार्यस्थल पर किसी काम में बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।