Hindi News

indianarrative

राहु अगर अपने पर आ जाएं तो भिखारी को भी बना देता है करोड़पति, जानें 71 दिन बाद किन राशि वालों को करेगा मालामाल?

courtesy google

ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रह-नक्षत्रों का अपना अलग महत्व है। वहीं राहु ग्रह को छाया ग्रह माना जाता है। मान्यता है कि राहु जातक को अमीर से गरीब और गरीब को राजा बना सकता है। राहु को विदेश यात्रा और राजनीति का कारक माना जाता है। कुंडली में राहु की स्थिति शुभ होने पर जातक को शुभ परिणाम मिलते हैं। राहु करीब 18 महीने में एक राशि से दूसरी राशि में संचार करते हैं। इस साल राहु 17 मार्च को मंगल की स्वराशि मेष में गोचर करेंगे। जानिए किन राशि वालों को होगा फायदा-

मिथुन- इस राशि के जातकों पर राहु राशि परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को नौकरी व व्यापार में जबरदस्त परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आय में वृद्धि की संभावना है। जो लोग मीडिया या संचार क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए यह गोचर शुभ रहेगा।

कर्क- कर्क राशि वालों को राहु शभ परिणाम देंगे। कर्क राशि पर चंद्रमा का आधिपत्य है। इसलिए धन लाभ के आसार बनेंगे।  कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए राहु का गोचर शुभ रगेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नौकरी में मनचाहे परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक- राहु गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा। राहु गोचर के दौरान आप धन संचय करने में सफल रहेंगे। इस दौरान कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इंजीनियर, सेना, डॉक्टरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। शेयर बाजार या सट्टा मार्केट में लाभ हो सकता है।

कुंभ- कुंभ राशि वालों की राहु गोचर के दौरान आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आमदनी में बढ़ोतरी की संभावना है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। यह समय अनुकूल है।

यह भी पढ़ें- Horoscope Today: कन्या राशि वालों के लिए आलस बनेगा किसी जोखिम का कारण, पढ़ें आज का राशिफल