Hindi News

indianarrative

Sarkari Naukri 2022: यहां निकली 10 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, देखें कैसे करें आवेदन?

courtesy google

अगर आप नौकरी की तलाश में है तो ये खबर आपके लिए है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने हाल ही में माध्यमिक शिक्षा विभाग में कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के तहत आवेदन आठ फरवरी 2022 तक किया जा सकता है। ऐसे में जो उम्मीदवार कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे 8 फरवरी को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र को भर दें। कंप्यूटर अनुदेशक के कुल दस हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है। ऐसे में राजस्थान में सरकारी नौकरी का बेहतर मौका है।

 

पदों का विवरण

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 9862 पदों

वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 295 पदों

कुल 10157 कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की रिक्तियां भरनी होंगी।

 

आयु सीमा

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से कम होना चाहिए और 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को लेकर अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

 

शैक्षिक योग्यता

मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक के साथ एक वर्षीय पीजीडीसीए या ए लेवल परीक्षा उत्तीर्ण किया होना चाहिए.

 

महत्वपूर्ण जानकारी

बोर्ड द्वारा 1 फरवरी 2022 को जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2022 से 9 मार्च 2022 तक चलेगी.

 

इस तरह से करें आवेदन

कंप्यूटर अनुदेशक के पदों पर आवेदन करने के लिए rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

8 फरवरी को यहां पर आवेदन का लिंक लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा। इस लिंक पर जाकर आप पूछी गई जानकारी को भर सकते हैं।

इसके बाद बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा।

आवेदन के दौरान 450 रुपये का शुल्क देना होगा।

ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवारों को ये शुल्क राशि 350 रुपये और एससी/एसटी के लिए 250 रुपये देनी होगी।