Hindi News

indianarrative

Sarkari Naukri 2021: योगी सरकार कर रही इस विभाग में 5000 पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

courtesy google

उत्तर प्रदेश सरकार के विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी को दूर करने के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इस विभाग में कुल 5 हजार से ज्यादा पद खाली है। उम्मीद जताई जा रही है कि इन 5 हजार पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की जाएगी और विभाग द्वारा 18 मंडलों में उपनिदेशकों की तैनाती की जाएगी। इन भर्तियों में कई भर्तियां सीधी भर्ति होंगी वहीं कुछ प्रोन्नति के माध्यम से पदों को भरा जाएगा।

 

पदों का विवरण

कुल पद- 5000 पद

मुख्य सेविकाओं के 3737 पद

कनिष्ठ सहायकों के 538 पद

सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 222 पद

सीडीपीओ के 434 पद

 

आपको बता दें कि इन पदों को भरने के लिए टाइमलाइन तलब की गई थी लेकिन विभाग ने नहीं दी। राज्य में अबी तक केवल 106 सीडीपीओ के पद सीधी भर्ती से भरे गए हैं। मुख्य सेविकाओं के 50 फीसदी पद प्रोन्नति और 50 फीसदी सीधी भर्ती से भरे जाते हैं।