Hindi News

indianarrative

Sarkari Naukri: 10वीं पास वालों की जल शक्ति मंत्रालय में भर्ती कर रही भारत सरकार, 63 हजार दे रही सैलरी, देखें डिटेल्स

courtesy google

अगर आप नौकरी की तलाश में जुटे है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, भारत सरकार ने जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय भूमि जल बोर्ड में बंपर भर्ती निकाली है। बोर्ड ने स्टाफ कार ड्राइवर के 23 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgwb.gov.in पर दिए गए लिंक से भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 फरवरी 2022 है।

 

पदों का विवरण

कुल पद- 23

पद का नाम- ड्राइवर

 

सैलरी

ड्राइवर- रु.19900- रु.63,200

 

शैक्षिक योग्यता

स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती 2022 अधिसूचना के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों के पास हैवी व्हीकल ड्राइविंग का लाइसेंस होना चाहिए और तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को मोटर व्हीकल मेकेनिज्म का ज्ञान होना चाहिए और उन्हें अंग्रेजी या हिंदी में पढ़ने व लिखने में सक्षम होना चाहिए।

 

आयु सीमा

वहीं, उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गयी है।

 

इस तरह होगा सलेक्शन

 इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाना है।