Hindi News

indianarrative

Sarkari Naukri 2021: अगर 10वीं में आए है 50% मार्क्स, तो बेझिझक यहां कर दें अप्लाई, तुरंत मिलेगी सरकारी नौकरी

courtesy google

अगर आप सरकौरी नौकरी की तलाश में है, तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, रक्षा मंत्रालय (नौसेना) ने अप्रेंटिस पदों के लिए 275 भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट www.apprenticeshipindia.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता हैं। इस भर्ती के जरिए नेवल डॉकयार्ड अपरेंटिस स्कूल में सीटें भरी जाएंगी।

 

कुल पद- 275 पद

 

शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 50% मार्क्स के साथ एसएससी/मैट्रिक/10वीं पास होना जरूरी है।

इसके अलावा 65% मार्क्स के साथ आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

 

ऐसे होगी भर्ती

भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को पहले रिटन एग्जाम और इंटरव्यू देना होगा।

आवेदन के बाद पहले रिटन एग्जाम होगा और उसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा।

एग्जाम ऑब्जेक्टिव टाइप होगा। इसमें कैंडिडेट्स से 50 सवाल (मैथ्स के 20, जनरल साइंस के 20 और जनरल नॉलेज के 10) पूछे जाएंगे।

 

जानें कैसे करें आवेदन

आपको अप्रेंटिसशिप इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट www.apprenticeshipindia.org पर जाना होगा।

यहां नीचे स्क्रॉल करके बीच में रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं। यहां इस वैकेंसी को ढूंढकर उस पर दिए अप्लाई ऑप्शन पर क्लिक करें।

अब जरूरी डिटेल भरकर सबमिट कर दें।