Hindi News

indianarrative

Saturday Remedies: शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये 5 उपाय, बुरे विचारों का होगा अंत, धार्मिक कार्यों में लगेगा मन

courtesy google

आज शनिवार का दिन हैं। शनिवार का दिन न्याय के प्रतीक शनि देव को समर्पित होता हैं। शनि के प्रकोप से हर कोई घबराता है। शनि के प्रकोप के कारण जीवन में कई परेशानियां आनी शुरु हो जाती है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनि देव की विशेष पूजा और कुछ उपाय करना बेहद लाभदायक बताया जाता है। शनि दोष के वजह से आपके जीवन, नौकरी और व्यापार में बाधाएं आती हैं तो शनि देव की कृपा से वो भी दूर हो जाएंगी। चलिए आपको बताते हैं कि शनिवार के उपाय

तरक्की की राह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शनिवार के दिन भगवान शनि से जुड़ी वस्तुओं का दान करना चाहिए। इस दिन उड़द की दाल, तेल, तिल, लोहा, पुखराज रत्न, काले कपड़े आदि चीजों का दान अवश्य करें।

नौकरी और व्यवसाय से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए इस दिन नीलम रत्न पहनें। जानकार बताते हैं कि यह रत्न शनि के दुष्प्रभावों से भक्तों को दूर रखते हैं।

घर की सुख, शांति तथा जीवन में समृद्धि के लिए शनिवार के दिन विशेष रूप से शनि यंत्र की पूजा कीजिए। शनि यंत्र की पूजा के लिए होरा और शनि के नक्षत्र में इसे धारण करना शुभ माना गया है। 

शनिदेव की कृपा प्राप्ति के लिए बिच्छू जड़ और धतूरे की जड़ धारण कीजिए। शनि होरा और शनि के नक्षत्र में यह जड़ी बूटी धारण करने चाहिए।

शनिवार के दिन ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, कलयुग में इस मंत्र का जाप 1008 बार करना चाहिए। इसके साथ आप ॐ शं शनिश्चरायै नमः मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।