Hindi News

indianarrative

शनि, गुरु और चंद्रमा ने मिलकर बनाया खास संयोग, जानें ग्रहों की इस कलाकारी से आपकी राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

courtesy google

ग्रहों की स्थिति हमारे जीवन में खास महत्व रखती हैं। आज ग्रहों का अनोखा संयोग बन रहा हैं। मकर राशि में शनि, गुरु और चंद्रमा 3 ग्रह साथ हैं तो वहीं तुला राशि में भी तीन ग्रह सूर्य, बुध और मंगल संचार कर रहे हैं। जबकि शुक्र अकेले धनु राशि में चल रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि ग्रहों की इस स्थिति से किन-किन राशियों के सितारे चमकने वाले हैं।

मेष- मेष के लोग आज शारीरिक रूप से काफी सक्रिय नजर आ सकते हैं। घर हो या आजीविका का क्षेत्र सभी जगह आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। इस राशि के कुछ लोगों को काम के संबंध में आज के दिन छोटी दूरी की यात्रा करनी होगी। जो लोग रोजगार पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में उत्साह भरा दिन रहेगा। बजट को संतुलित करने का विचार न करें, जरूरी के साथ गैर जरूरी खर्चे भी होंगे।

वृषभ- शुभ ग्रह चंद्रमा आज आपके भाग्य भाव में होंगे इसलिए भाग्य का आपको साथ मिल रहा है। इस जो लोग शिक्षा के क्षेत्रों में कार्यरत हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। इस राशि के छात्र आज बुद्धि और लगनशीलता से शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। पिता से सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि होगी। बजट को संतुलित रख पाएंगे।

मिथुन- आज राजनीति और पर्यावरण के मुद्दों पर लोगों के साथ आपकी चर्चा हो सकती है। सलाह है कि विषयों पर गंभीर रहें और चर्चा लंबा न खींचे नहीं तो विवाद की स्थिति हो सकती है। अष्टम भाव में विराजमान चंद्रमा शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही से बचें। अचानक खर्च की स्थिति बनेगी। काम काज के साथ पारिवारिक मुद्दों पर भी ध्यान देना होगा।

कर्क- चंद्रमा आज आपकी राशि से सप्तम भाव में होंगे जिसके चलते जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं। हालांकि शनि ग्रह भी आपके सप्तम भाव में चंद्रमा के साथ विराजमान हैं इसलिए आपको जीवनसाथी के साथ व्यवहार में संयमित रखना होगा। यदि कारोबार करते हैं तो आज का दिन नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। कुछ लोगों का मूड अचानक ही बदलेगा और छोटी-छोटी बातों को निराशा का भाव बढेगा।

सिंह- आपके षष्ठम भाव में चंद्रमा का गोचर होगा जिससे कार्यक्षेत्र में चुनौतियां का सामना इस राशि के कुछ जातकों को करना पड़ सकता है। आज के दिन संयमित होकर कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से बात करें तो अच्छा रहेगा। इस राशि के लोगों को स्वास्थ्य पर भी आज के दिन विशेष ध्यान देना होगा, खुद को फिट रखने के लिए आपको व्यायाम करना चाहिए। विरोधियों और गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।

कन्या- कन्या राशि के लोगों ने बीते समय में जो नई चीजें सीखी हैं उसका लाभ आज इनको मिल सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा, गुरुजनों से आपको अच्छी सीख मिल सकती है। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो आज के दिन इस राशि के जातक प्यार का इजहार कर सकते हैं। कुछ लोग आज नई पुस्तक खरीद सकते हैं या नई चीजों को जानने के लिए उत्सुक रहेंगे।

तुला- आज आपके चतुर्थ भाव में चंद्रमा स्थित रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आज के दिन इस राशि वालों को सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। यदि घर में वरिष्ठ हैं तो आपकी बातों से घर के लोग प्रभावित हो सकते हैं। इस राशि के जातकों की माता के स्वास्थ्य में बेहतर परिवर्तन आज के दिन आएंगे जिससे आपकी कई चिंताएं दूर हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का शुभ फल प्राप्त होगा।

वृश्चिक- मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि के लोगों में आज साहस-पराक्रम की वृद्धि देखने को मिलेगी। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे इसलिए कार्यक्षेत्र में आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है, आज सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध आप बना सकते हैं। इस राशि के लोग अपने छोटे भाई-बहनों को कोई सीख देते आज नजर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन दोनों ही क्षेत्र में प्रभाव में वृद्धि होगी। सलाह है कि अति उत्साह और जोखिम लेने से बचें।

धनु- चंद्रमा आज मकर राशि में होंगे इसलिए आपका द्वितीय भाव सक्रिय अवस्था में रहेगा। आज आपका संचार कौशल सुधरेगा, इस राशि के जो जातक मीडिया, अभिनय, गायन आदि के क्षेत्रों से जुड़े हैं उन्हें सुखद परिणाम आज के दिन प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही इस राशि के कुछ जातकों को रिश्तेदारों की मदद से धन लाभ मिलने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बढ़ेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में संलग्न हो सकते हैं।

मकर- चंद्रमा आपकी ही राशि में विराजमान होंगे इसलिए इस राशि के लोगों को पारिवारिक जीवन में अनुकूल फल मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाते आज के दिन नजर आ सकते हैं। हालांकि सेहत को लेकर सावधानी आपको बरतनी होगी। किसी पुराने मित्र से मिलकर आज के दिन दिल खुश हो सकता है।राशि के अनुसार जानें, कैसा भोजन आपके लिए बेस्ट

कुंभ- आपके द्वादश भाव में चंद्रमा के होने से खर्चों में आज के दिन अचानक वृद्धि हो सकती है। हालांकि, बजट बनाकर चलते हैं तो आपको ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं तो आज किसी ज्ञानी व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है, और वो व्यक्ति आपके मन की कई समस्याओं को दूर कर सकता है।

मीन- आज के दिन मीन राशि के लोग अपने हुनर से हानि को भी लाभ में बदल सकते हैं। चंद्रमा आज के दिन आपके लाभ भाव यानि एकादश भाव में होंगे, चंद्रमा के एकादश भाव में होने से कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और आमदनी में वृद्धि मिलने के आसार हैं। वहीं पारिवारिक जीवन में भी इस राशि के जातक शुभ फल पा सकते हैं।