Hindi News

indianarrative

मिथुन समेत इन राशियों से शनि देव हुए अति प्रसन्न, आज से बदल जाएगी इनकी किस्मत, नहीं आने देंगे कोई भी संकट

Courtesy google

क्रूर ग्रह माने जाने वाले शनि देव ने 11 अक्टूबर को मकर राशि में मार्गी हो गए हैं। मार्गी का मतलब सीधी चाल चलना हैं। इससे पहले शनि 23 मई से मकर राशि में वक्री गति यानी उल्टी चाल से चल रहे थे। 141 दिनों के बाद मार्गी हुए शनि आज से तीन राशि को जबरदस्त लाभ पहुंचाएंगे। शनि के मार्गी होने के तुरंत बाद इन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ रहा। जिसके चलते जीवन में आ रही परेशानी खत्म हो जाएगी। चलिए आपको बताते हैं कि शनि की सीधी चाल किन राशियों के लिए शानदार रहने वाली है।

मिथुन राशि– शनि की वक्री चाल खत्म होने पर मिथुन राशि के जातकों को सबसे पहले राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। इस राशि पर शनि का ढैय्या चल रही है। शनि के 141 दिनों तक वक्री रहने के कारण इन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जैसे ही शनि मार्गी चाल से चलना आरंभ करेंगे मिथुन राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलने लगेंगे। बीमारियां जो काफी दिनों से पीछा कर रही हैं अब आपको इनसे छुटकारा मिल जाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला राशि– मिथुन राशि के अलावा तुला राशि के जातकों पर जनवरी 2020 से शनि की ढैय्या चल रही है। शनि के प्रकोप से तुला राशि के जातकों को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जो अब कुछ उसमें कमी आना आरंभ हो जाएगी। नौकरी में पदोउन्नति होगी। रूके हुए काम पूरे होने लगेंगे। परिवार वालों का साथ मिलने से मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार में मुनाफा पहले की तुलना में ज्यादा होने लगेगा।

धनु राशि– इस समय धनु राशि पर शनि का प्रकोप चल रहा है। धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। शनि के वक्री होने के कारण इस राशि के जातकों पर शनि का अशुभ छाया बनी हुई है। 11 अक्टूबर 2021 के बाद शनि के मार्गी होने के बाद इनकी परेशानियां कम होने लगेंगी। अच्छे मौके मिलना शुरू हो जाएंगे। आर्थिक परिशानियों का दौर अब बहुत जल्द खत्म होगा जिस कारण से धनु राशि के जातकों के चेहरे पर मुस्कान दोबारा से लौट आएगी।