Hindi News

indianarrative

Shubh Shanivar: इन आसान उपायों को करने से प्रसन्न हो जाएंगे न्याय के देवता शनिदेव , मिलेंगे शुभ फल

Shani Dev Ke Upay

हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर एक दिन किसी एक भगवान को समर्पित है। इसी में एक दिन शनिवार का होता है। यह दिन न्याय के देवता शनि के लिए खास होता है। इस दिन भगवान शनि देव की पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि शनि देव ही मनुष्य को शुभ व अशुभ कर्मों का फल प्रदान देते हैं।  इसके अलावा मान्यता है कि यदि शनिदेव को प्रसन्न कर लिया जाए तो जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती है। वहीं शनि के रूठ जाने से   व्यक्ति राजा से रंग बन जाता है। वहीं बुरे कर्म करने वालों को शनि देव के क्रोध का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ आसान उपाय हैं। इन्हें नियमित तौर पर करने पर शुभ फल की प्राप्ति होती है व मनुष्य के जीवन से सारे दुख कष्ट दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

सरसों का तेल का करना चाहिए दान

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार को सरसों के तेल का दान करना चाहिए। सरसों के तेल का दान करना शनिवार के दिन शुभ माना जाता है। सरसों के तेल को दान करते वक्त उसमें लोहे की कील जरूर डाल दें। ऐसा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए व पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

दान का है विशेष महत्व

शनिवार के दिन उपवास और दान करने का भी काफी महत्व होता है। मान्यता है कि काली गाय, उड़द की दाल, तेल व तिलका दान करने से शनि देव शांत होते हैं। वह ग्रह में शनि का प्रभाव अच्छा पड़ता है।

 करें हनुमान चालीसा का पाठ

इसके अलावा यह भी मान्यता है कि शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले पर कभी भी शनि देव की खराब दृष्टि नहीं पड़ती। इसलिए हर शनिवार को सुबह व शाम हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

11दरिद्र को खिलाएं भोजन

इसके अलावा शनिवार को काला कपड़ा व धन भी जरूर दान करना चाहिए। इसके साथ ही 11 दरिद्र को भरपेट खाना खिलाना चाहिए। ऐसा करने से शनि की कृपा हमेशा बनी रहती है और शनि की खराब स्थिति का प्रभाव नहीं पड़ता।