Hindi News

indianarrative

30 साल बाद अपने घर लौट रहे शनि महाराज, खुश होकर इन राशि वाले लोगों पर करेंगे रुपयों की बरसात

Courtesy Google

शनि ग्रह का हमारे जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है। शनि को न्याय का देवता माना जाता है। ये लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। 30 साल बाद शनि अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन इससे मुख्य रूप से 4 राशि के लोग प्रभावित होंगे। जिन्हें धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। जानिए ये कौन सी राशियों के लोग है?

मेष- ये गोचर इस राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। आपकी किस्मत का ताला खुल जाएगा। तरक्की के विशेष योग बन रहे हैं। हर काम में सफलता मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। कार्यस्थल पर आपकी साख बढ़ेगी। पदोन्नति होने के साथ-साथ इनकम भी बढ़ सकती है।

वृषभ- इस राशि वालों के लिए समय काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है। आप इस समय जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। आमदनी बढ़ने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। जो लोग फ्रेशर हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। व्यापारियों के लिए भी ये अवधि लाभकारी साबित होगी।

सिंह- अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस दौरान आपको अच्छी नौकरी के ढेरों अवसर प्राप्त हो सकेंगे। आप एक से अधिक माध्यमों से धन कमाने में सफल रहेंगे। पैसों की बचत करने की भी योजना बनाएंगे। निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। जो जातक विदेश में नौकरी करने के इच्छुक हैं उनके लिए ये समय अनुकूल साबित होगा।

धनु- आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा से आप अच्छा धन अर्जित कर सकेंगे। धन-धान्य में जबरदस्त वृद्धि होगी। नई नौकरी मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। व्यापार में भी अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए भी समय अनुकूल है।