Hindi News

indianarrative

9 दिन बाद नींद से जागेंगे शनि देव, इन 4 राशि वालों पर खूब लुटाएंगे अपना प्यार, कर देंगे मालामाल

courtesy google

ज्‍योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को बेहद अहम ग्रह माना गया है। अगर शनि की स्थिति में मामूली हो , तो जिंदगी आराम से चलती है। लेकिन स्थिति में जरा सा बदलाव आए तो जिंदगी में परेशानियों का आगमन होने लगता है। आपको बता दें कि पिछले महीने की तारीख  22 जनवरी से शनि ग्रह अपनी ही राशि मकर में अस्‍त हैं, जिसके कारण सभी राशियों के जातकों को अच्‍छे-बुरे फल मिल रहे हैं। शनि के अस्‍त रहने के कारण अब तक जिन राशियों के जातक परेशान चल रहे थे, उन्‍हें न केवल अब राहत मिलेगी, बल्कि उन पर खूब पैसा भी बरसेगा। शनि 24 फरवरी से उदित होने वाले हैं। 

मेष राशि- शनि के उदय से मेष राशि के जातकों को करियर में बड़ा लाभ होगा। करियर में अब तक जो रुकावटें आ रही थीं वे अब खत्‍म हो जाएंगी। सफलताएं मिलने लगेंगी। प्रमोशन और धन लाभ होगा।

मिथुन राशि- शनि ग्रह का उदय होने से मानसिक तनाव कम होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्‍ते बेहतर होंगे। करियर के लिए समय अच्‍छा रहेगा। तारीफ मिलेगी। यात्रा हो सकती है।

तुला राशि- शनि ग्रह के उदित होने से नई जॉब के ऑफर आएंगे। तरक्‍की मिलेगी। आय बढ़ेगी। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। पुराने रुके हुए काम बनने लगेंगे। कोई पुरानी इच्‍छा पूरी हो सकती है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि ग्रह का उदय जॉब में तरक्‍की दिलाएगा। प्रमोशन होने के योग हैं। इन्‍कम भी बढ़ेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।