Hindi News

indianarrative

शनि देव की कृपा से इन राशि वाले लोग जिएंगे Bindass, अगले 6 महीने तक संकट आने से पहले ही होगा समाधान

courtesy google

शनि देव की कृपा जिस पर पड़ जाए, उसका बेड़ा पार हो जाता हैं। वहीं अगर बुरी दृष्टि पड़ जाए तो सर्वनाश हो जाता हैं। शनि देव की अशुभ नजर से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। फिलहाल शनि देव 11 अक्टूबर से मार्गी चाल चल रहे हैं। मार्गी से मतलब सीधी चाल से हैं। जिसके चलते कुछ राशि वालों के लिए राहत के दिन शुरू हो गए हैं। अक्‍टूबर 2021 से 29 अप्रैल 2022 तक शनि इसी स्थिति में रहेंगे। इस कारण ये पूरा समय 3 राशियों के लिए बेहद शुभ होगा। शनि देव की कृपा से उन्‍हें जिंदगी के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

 

इन राशि वालों पर रहेगी शनि की कृपा

मेष राशि: मार्गी शनि मेष राशि के जातकों को धन-लाभ कराएंगे। उनकी जिंदगी में खुशहाली लाएंगे। जातकों को कामों में सफलता मिलने लगेगी। कुल मिलाकर यह अवधि बहुत शुभ रहेगी।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति इन 6 महीनों के दौरान बहुत अच्‍छी रहेगी। उन्‍हें पद-प्रतिष्‍ठा मिलेगी। नया काम करने जा रहे हैं तो उसमें भी लाभ होगा। भौतिक सुविधाएं बढ़ेंगी।

कन्या राशि: कन्‍या राशि के जातकों को करियर में लाभ होगा। धन लाभ होगा। पदोन्‍नति होगी। परिवार में खुशहाली रहेगी। अध्‍यात्‍म में रुचि बढ़ेगी।