Hindi News

indianarrative

Shukra Gochar: चंद्र ग्रहण के बाद अब ये ग्रह मचाने वाला है इस राशि में हलचल

Shukra Gochar 2022

Shukra Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन को बहुत अहम माना गया है। ग्रहों के गोचर का असर न केवल देश-दुनिया बल्कि सभी 12 राशियों पर भी पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्र ग्रह 11 नवंबर 2022, शुक्रवार को ही राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शुक्र को सुख-संपदा, वैभव, ऐश्वर्य और धन आदि का कारक माना गया है। शुक्र राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों के जीवन में बेहद शुभ प्रभाव डालेगा। तो आइये अब जान लेते हैं शुक्र राशि परिवर्तन से किन राशि वालों की खुलेगी बंद किस्मत…

सिंह राशि– सिंह राशि वालों को शुक्र गोचर काल में धन लाभ की संभावना है। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधाओं में खर्च करेंगे। व्यापारियों को मनमुताबिक मुनाफा हो सकता है।

तुला राशि– तुला राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन अच्छा साबित होगा। इस दौरान आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश के लिए समय उत्तम रहेगा।

ये भी पढ़े: Horoscope:मेष और सिंह राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए अन्य राशियों का हाल

धनु राशि- धनु राशि वालों को शुक्र गोचर की अवधि में भाग्य का साथ मिलेगा। इस दौरान आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वह पूरा होगा। आय के नए साधन बनेंगे।

मकर राशि– मकर राशि वालों के लिए यह समय काफी शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। वाहन या भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि– कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र गोचर लाभकारी साबित होगा। इस दौरान उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। करियर में आप अच्छा करेंगे।