Hindi News

indianarrative

शुक्र ग्रह का अशुभ प्रभाव लेकर आया यौनजनित रोग, लेकिन इन पांच राशि वाले लोगों को पहुंचाएगा लाभ

courtesy google

शुक्र ग्रह को असुर गुरु माना जाता है। जन्म कुंडली में शुक्र के प्रभाव से भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त होती है। लेकिन अगर इसका अशुभ असर हो तो यौनजनित रोग और परिवार में बिखराव की स्थिति पैदा होती है। वैवाहिक जीवन में भी तबाही आ जाती है। शुक्र 8 दिसंबर को मकर राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में शुक्र 30 दिसंबर तक रहेंगे। शुक्र के मकर राशि में प्रवेश करने से शनि के साथ युति हो जाएगी। चलिए आपको बताते हैं कि शुक्र गोचर का किन राशियों को मिलेगा लाभ-

मेष – शरीर में पीड़ा और मानसिक तनाव पड़ेगा। नौकरी और व्यापार में बाधाएं आएंगी। स्त्रियों से अपमान झेलना पड़ सकता है। विरोधी बढ़ेंगे। समाज व परिवार से विरोध झेलना पड़ेगा।

वृषभ – संपत्ति लाभ होगा। आशा से ज्यादा फायदा होगा। सरकारी मदद मिलेगी। साथियों व परिवार से प्यार मिलेगा।

मिथुन – परिवार से पैसा और सुख दोनों मिलेंगे। किसी स्त्रोत से धन आएगा। कष्ट दूर होंगे।

कर्क – जीवनसाथी के साथ विवाद होगा। उनके अस्वस्थ रहने की संभावना रहेगी। गुप्त रोगों से कष्ट हो सकता है। यात्राओं ज्यादा करनी पड़ सकती है।

सिंह – विरोधियों से समझौता करने पर मजबूर होना पड़ेगा। जीवनसाथी मुंह फेर सकता है। पार्टनरशिप बिगड़ सकती है। यात्राएं ज्यादा करनी पड़ सकती है।