Hindi News

indianarrative

शुक्र ग्रह इन 3 राशि वालों के लिए शनि के घर में करेंगे खुशियों की चोरी, छूमंतर हो जाएंगी सारी परेशानी

Courtesy Google

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करता है। ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सीधा मानव जीवन पर पड़ता है। कुछ राशि वालों के लिए ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ व कुछ राशि वालों के लिए अशुभ साबित होता है। सुख-संपदा, विलासिता व धन के कारक शुक्र आज शनिदेव की राशि कुंभ में गोचर कर लिया है। शुक्र गोचर के प्रभाव से कई राशि वालों के जीवन में खुशियां आएंगी। जानें इन राशियों के बारे में-

मेष- शुक्र ग्रह के कुंभ राशि में गोचर करने से मेष राशि वालों का आशातीत सफलता प्राप्त होगी। शुक्र आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर करेंगे, जिसे लाभ व आय का स्थान माना गया है। ऐसे में गोचर काल में आपको आय में वृद्धि मिल सकती है। वाहन व प्रॉपर्टी संबंधी लेन-देन में लाभ मिल सकता है। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। गोचर काल में साझेदारी के काम में सफलता हासिल होगी। लंबे समय से अटका धन वापस मिल सकता है।

मकर- मकर राशि वालों के दूसरे भाव में शुक्र ग्रह गोचर करेंगे। जिसे धन, परिवार व वाणी का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इस समय नए व्यवसायिक संबंध स्थापित होंगे। मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। शनि व शुक्र के बीच मित्रता का भाव होने से आपको शुक्र राशि परिवर्तन का पूरा लाभ मिलेगा।

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। शुक्र आपके केंद्र व त्रिकोण के स्वामी हैं। जिसे सुख भाव (नवम भाव) कहा जाता है। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों की प्रशंसा हासिल हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान प्रॉपर्टी डीलर्स, रियल एस्टेट एजेंट्स व ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है।