Hindi News

indianarrative

14 जनवरी से 13 फरवरी तक इन तीन राशियों की ऐश ही ऐश, पैसों से भरी रहेगी जेब, बेधकड़ प्रॉपर्टी में करें निवेश

courtesy google

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को सबसे प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। मकर संक्राति के दिन यानी 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में गोचर करेगा। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो मंकर संक्राति मनाई जाती है। इसलिए इसे सूर्य संक्राति के तौर पर भी जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक, सूर्य 14 जनवरी की दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर धनु से मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य इस स्थिति में 13 फरवरी 2022 तक रहेगा। 14 जनवरी को जब सूर्य का मकर राशि में परिवर्तन होगा तो कुल 3 राशियों पर सूर्यदेव की विशेष कृपा रहेगी।

सिंह राशि- सूर्य का मकर राशि में गोचर लाभकारी साबित होगा। नौकरी करने वाले सिंह राशि के जातकों को बहुत अधिक सफलता मिलेगी। इसके अलावा लोगों को आर्थिक स्थिति में भी तेजी से सुधार होने वाला है। सूर्य गोचर के दौरान धन से जुड़ी मनोकामना पूरी होंगी। किसी कारण से अगर धन रुका हुआ है तो वह भी वापस मिलेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर विशेष लाभकारी सबित होगा। कार्यस्थल पर मन के अनुकूल काम मिलेगा। साथ ही कार्यों की सराहना भी होगी। काम में तरक्की का साथ साथ धन लाभ भी होगा। इसके अलावा बिजनेस में आर्थिक उन्नति होगी।

मकर राशि- सूर्य का यह गोचर मकर राशि में ही होगा। सूर्य का गोचर मकर राशि वालों को खूब तरक्की दिलाएगी। गोचर की अवधि में नौकरी में प्रमोशन की प्रबल संभावना है। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में भी जबरदस्त उन्नति होगी। व्यापार में बकाए धन की प्राप्ति होगी।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: संतान प्राप्ति को तरस रहे पति-पत्नी तो मिलकर करें ये आसान उपाय, जल्द गूंजेगी किलकारी