Hindi News

indianarrative

ग्रहों का राजा सूर्य चलेगा साल की पहली चाल, शनि ग्रह के पंजे से छुड़वाकर इन 4 राशियों पर बरसाएगा अपनी कृपा

courtesy google

ग्रह-नक्षत्रों का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 14 जनवरी को ग्रहों के राजा सूर्य यानी मकर संक्रांति के दिन शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। सूर्य को यश, पराक्रम और साहस का कारक माना जाता है। जानें सूर्य गोचर से किन राशि वालों के जीवन में खुशियां आएंगी-

मेष- सूर्य गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ फलदायी साबित होगा। सरकारी नौकरी में करियर बना रहे जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। मंगल और सूर्य में मित्रता का भाव है। सूर्य गोचर काल में आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है।

सिंह- सूर्य की सिंह स्वराशि है। इसलिए सूर्य गोचर का अधिक लाभ सिंह राशि वालों को मिलेगा। इस दौरान आपको नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। आय में वृद्धि की संभावना है। उच्चाधिकारी काम की प्रशंसा करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक- इन राशि वालों को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना प्रबल है। इस दौरान सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को विशेष लाभ होगा। आपको सूर्य गोचर काल में मनचाहे परिणाम मिलेंगे।

मीन- करियर में आपको अचानक प्रसिद्धि मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। करियर में नई ऊंचाइयां छूने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीति में कोई बड़ा पद मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- Horoscope Today: आज मुश्किलों से भरा रहेगा वृषभ राशि वालों का दिन, तुला राशि वालों को मिलेगा कोई खास साथी, पढ़ें आज का राशिफल