Hindi News

indianarrative

सूर्य ग्रह करेंगे तुला राशि में प्रवेश, 6 राशियों का चमकेगा भाग्य, अगले 30 दिनों तक मिलती रहेंगी Good News

courtesy google

ग्रह-नक्षत्रों में बदलाव सभी राशियों पर प्रभाव डालते हैं। इस कड़ी सूर्य देव 17 अक्टूबर को तुला राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव को नवग्रहों का राजा कहा जाता है। वे समय-समय पर अपनी राशि में परिवर्तन करते रहते हैं। सूर्य का तुला राशि में गोचर कई राशियों के लिए शुभ और अशुभ हो सकता हैं। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे, जिनपर सूर्य देव अपनी कृपा बरसाएंगे।

धनु राशि- पारिवारिक जीवन में अच्छा समय रहेगा। परिवार के लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। इस दौरान घर के बड़े आपको जीवन में आगे बढ़ने का मार्गदर्शन देंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाएं भी इस अवधि में सफल हो सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों को बीते समय में की गई मेहनत का फल इस गोचर काल में मिलने की संभावना है।

मकर राशि- कार्यक्षेत्र में आपको प्रशंसा हासिल हो सकती है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए आप पार्ट टाइम या ऑनलाइन कोर्स करने का भी प्लान कर सकते हैं। इस दौरान पिता के साथ संबंधों में थोड़ा तनाव हो सकता है। इस तनाव को दूर करने के लिए जातक को लगातार प्रयास करने होंगे। इस राशि के लोगों को सूर्य के गोचर काल में करियर आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सिंह राशि- पिछले कुछ दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या दूर होगी लेकिन कुछ स्वास्थ्य नियमों का पालन करना होगा। गोचर काल के दौरान व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों की आय में वृद्धि होगी और वे आमदनी के अन्य मार्ग तलाशेंगे। इस अवधि में शत्रुओं से संभलकर रहें। आपके जीवनसाथी के साथ मजबूत संबंध रहेंगे।

मीन राशि- इस अवधि में पैतृक संपत्ति मिलने और निवेश से फायदा होने की संभावना बन रही है। परिवार में किसी सदस्य के लिए विवाह संबंधी रिश्ता आ सकता है। घर के लोगों के साथ आप आनंद महसूस करेंगे। इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग रहेंगे। भाई-बहनों से रिश्तों में सुधार आएगा। नौकरी पेशा जातकों की आमदनी बढ़ सकती है।

तुला राशि- कारोबारी अच्छा लाभ प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी पेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई नए अवसर प्राप्त होंगे और आपकी परियोजनाएं भी पूरी होंगी। इस दौरान  लव लाइफ में मजबूती आएगी। विदेश में जॉब के भी चांस बन सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।