Hindi News

indianarrative

Sunday Horoscope: इन राशि वालों का आज का दिन रहेगा बेहद शुभ,मिलेगा धन का लाभ

Aaj Ka Rashifal 18 December 2022

Sunday Horoscope: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 18 दिसंबर 2022 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्यदेव की पूजा- अर्चना की जाती है।  जानिए आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मेष राशि: मेष लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और अच्छा लाभ होगा। इन जातकों के घर में मांगलिक कार्य का भी योग बनता है। विनियोग तथा प्रतिभूति में लाभ नहीं होगा। पार्टनरशिप में भी नुकसान होगा। विदेशी व्यापार में लाभ के योग बनते हैं। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का योग बनता है। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष राशि: वृष लग्न वाले जातकों जीवन अच्छा चलेगा। हालांकि सामान्य से अधिक लाभ अधिक नहीं होगा। जातक को विनियोग प्रतिभूति से लाभ होने के अवसर मिलेंगे। पार्टनरशिप में भी लाभ होगा। जातक को मकान क्रय करने अथवा नए वाहन क्रय करने का योग भी बनेगा। घर में कन्या के कारण खुशी प्राप्त होगी। जातक को तथा उसकी संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि: मिथुन लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। जातक को विनियोग तथा प्रतिभूति से अधिक लाभ नहीं होगा। पार्टनरशिप में भी अधिक लाभ की कम संभावना। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में समस्या रहेगी जबकि पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनेंगे। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क राशि: कर्क लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा और नहीं अधिक लाभ होगा। दूसरे व्यापारी धोखा देने का प्रयास करेंगे। पार्टनरशिप में भी अधिक लाभ नहीं होगा विनियोग और प्रतिभूति सामान्य लाभ होगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में धोखा होगा। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि: सिंह लग्न वाले जातकों को लाभ के स्थान पर व्यापार और व्यवसाय में नुकसान होगा। जबकि विनियोग तथा प्रतिभूति में लाभ होने के योग बनेंगे तथा साझेदारी में भी फायदा होगा। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। जातक को प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं होगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि: कन्या लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी अच्छा होगा। इन जातकों को विनियोग तथा प्रतिभूति में लाभ नहीं होगा। पार्टनरशिप में लाभ होगा तथा विदेशी व्यापार का अवसर प्राप्त होगा। जातक के संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में भी आंशिक रूप से सफल होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़े: 19 दिसंबर से पलट जाएगी इन 4 राशि वालों की किस्‍मत, होगी जमकर धन-वर्षा

तुला राशि: तुला लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय सामान्य चलेगा और सामान्य लाभ होगा। इन जातक को विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ होगा जबकि पार्टनरशिप में नुकसान होगा। संतान को अथवा जातक को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और फायदा भी होगा। इन जातकों का विनियोग तथा प्रतिभूति में भी लाभ के अवसर बनेगा। जबकि साझेदारी से नुकसान का योग बनेगा। जो जातक सेवा में हैं उनके स्थान परिवर्तन के योग बनते दिख रहे हैं। जातक के घर में मांगलिक कार्य का योग बनता है। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस का भी अवसर प्राप्त होगा। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि: धनु लग्न वाले जातकों को तथा व्यवसाय में सफलता हासिल होगी। जबकि इन को विनियोग तथा प्रतिभूतियों में सफलता नहीं होगी। इनको साझेदारी से भी फायदा होगा। जो सेवा में हैं उनको नए पद की प्राप्ति हो सकती है। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी सफल नहीं होगी। जातक का स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।

मकर राशि: मकर लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा नहीं अधिक लाभ होगा जबकि इन्हें विनियोग तथा प्रतिभूतियों से लाभ होगा। साझेदारी से भी फायदा होगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी तथा प्यार और रोमांस में धोखा हो सकता है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुम्भ राशि: कुंभ लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अधिक अच्छा नहीं चलेगा। न ही अधिक लाभ होगा। जबकि इन्हें विनियोग तथा प्रतिभूति में लाभ होगा और पार्टनरशिप में भी फायदा होगा। इस सप्ताह यात्रा का योग बन रहा है। जातक की संतान को भर्ती की परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि: मीन लग्न वाले जातकों को व्यापार तथा व्यवसाय में सफलता हासिल होगी और फायदा भी होगा। विनियोग तथा प्रतिभूतियों में भी लाभ होगा और पार्टनरशिप में भी फायदा होगा। कन्या संतान को सफलता हासिल होगी तथा प्रसन्नता होगी। घर में मांगलिक कार्य का योग भी बन रहा है। संतान को प्रतियोगी की परीक्षा में सफलता संदिग्ध है। प्यार और रोमांस में भी सफलता मिलेगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छोटे भाइयों में आपस में प्रेम और स्नेह बना रहेगा।