Hindi News

indianarrative

ग्रहों के राजा सूर्य देव इन राशि वाले लोगों से बेहद प्रसन्न, ऐशों-आराम से भरे होंगे अगले 15 दिन, नहीं आने देंगे कोई मुसीबत

courtesy google

सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव इस समय वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। आने वाले 15 दिनों तक सूर्य देव वृश्चिक राशि में ही विराजमान रहेंगे। सूर्य देव वृश्चिक राशि में रहकर कुछ राशियों पर विशेष कृपा कर रहे हैं। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया भाग्य भी जाग जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि आने वाले 15 दिनों तक किन राशियों पर सूर्य देव की कृपा रहेगी।

वृष राशि- धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मानसिक शांति रहेगी। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ कहा जा सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। माता- पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार विस्तार होगा।  लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि- कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। वस्त्रादि उपहार भी मिल सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। माता का सहयोग मिलेगा।