Hindi News

indianarrative

Akhilesh Yadav को सपने में दिखे ‘श्रीकृष्ण’, जानें क्या कहता स्वप्न शास्त्र इस सपने के बारे में

courtesy google

यूपी चुनाव के चलते राजनीतिक माहौल गर्म है। ऐसे में सभी नेता भगवान को याद कर रहे है। कोई मंदिर के नाम पर वोट मांग रहा है तो कोई मंदिर के जाकर दर्शन कर रहा है। यही नहीं, नेताओं को अब तो सपनों में भी भगवान देखने लगे है। इस कड़ी में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बताया कि उनके सपने में भगवान श्री कृष्ण आते हैं। इससे पहले लालू यादव ने सपने में शिव के दर्शन की बात करते हुए कहा था कि भगवान शिव ने उन्हें शाकाहारी बनने की नसीहत दी है। चलिए आज हम आपको बताते है कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में भगवान के दर्शन का क्या मतलब होता है।

सपने में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन का मतलब- स्वप्न फल को लेकर विभिन्न ग्रंथों और पुराणों के अनुसार सपने में भगवान को देखना आमतौर पर शुभ फलदायी होता है। भगवान श्री कृष्ण को अगर कोई सपने में देखता है तो इसका मतलब सामान्य तौर पर यह होता है कि व्यक्ति की तमाम उलझनें और परेशानियां दूर होने वाली है। श्रीकृष्ण को मुरला बजाते देखना जीवन में आनंद और खुशियों के आगमन का सूचक माना गाया है। जबकि देवी राधा के साथ श्रीकृष्ण का स्वप्न में दर्शन वैवाहिक जीवन में प्रेम और भौतिक सुखों की प्राप्ति का संकेत होता है। खुद को कान्हा को भोजन करवाते या पूजा करते देखना अति आनंददायक होता है। यह स्वप्न इस बात का संकेत होता है कि आप पर श्रीकृष्ण बेहद प्रसन्न हैं और उनकी आप पर कृपा हो रही है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: काली शक्तियों का खात्मा करने के लिए काफी है सिर्फ एक पान का पत्ता, टल जाता है घर पर छाया संकट

सपने में भगवान शिव के दर्शन का मतलब- ब्रह्मवैवर्त पुराण में उल्लेख किया गया है कि सपने में भगवान शिव का दर्शन सुखदायक होता है। जिस व्यक्ति को भोलेनाथ स्वप्न में दर्शन देते हैं उसकी मनोकामना पूरी होने वाली होती है। शिवजी मुस्कुराते हुए सपने में जिसे दिखते हैं उसकी सभी संकट दूर हो जाते हैं। ऐसे व्यक्ति धन संपन्न हो जाता है। इस संदर्भ में उदित नारायण के एक चैनल को दिए इंटरव्यू का जिक्र करूंगा। उन्होंने बताया था कि जब वह फिल्मों में गाने के लिए मौके कि तलाश में थे तब उन्होंने एक रात सपने में भगवान शिव को और खुद को दूध से स्नान करते देखा था। इसके बाद उन्हें फिल्मों में गाने का मौका राजेश रोशन ने दिया था। और इसके बाद वह सफलता की बुलंदियों पर चढ़ते चले गए।

सपने में भगवान विष्णु के दर्शन का मतलब- भगवान विष्णु को सपने में देखना बड़ा ही उत्तम स्वप्न होता है। स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि भगवान विष्णु को जो व्यक्ति स्वप्न में देखता है वह योगियों में श्रेष्ठ बनता है। ऐसा व्यक्ति भगवान विष्णु की कृपा से सद्कर्म की ओर बढ़ता है और योगी बनता है। लेकिन भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी के भी दर्शन हों तो यह घर में सुख समृद्धि और खुशहाली आने का सूचक होता है।

सपने में देवी लक्ष्मी के दर्शन का मतलब- देवी लक्ष्मी धन समृद्धि की देवी हैं। देवी लक्ष्मी का स्वप्न में दर्शन बहुत ही दुर्लभ होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि देवी लक्ष्मी का दर्शन घर में समृद्धि के आगमन का सूचक होता है। ऐसे व्यक्ति को अचानक ही बड़ी मात्रा में धन का लाभ मिलता है।