Hindi News

indianarrative

Budh Ast 2022: बुध इस राशि में हो रहे हैं अस्त, जानिए किस राशि को मिलेंगे शुभ संकेत

Budh Ast 2022

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन, उदय, अस्त और वक्री चाल का बेहद खास महत्व होता है। जब भी कोई ग्रह अस्त होता है तो उसका जीवन पर सीधा असर होता है। आज यानी 13मई को बुध देव अस्त हो जायेंगे। मालूम हो ज्योतिष में ग्रहों के उदय और अस्त होने को सबसे ज्यादा  जरूरी माना जाता है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, सवांद, गणित, चतुरता एवं मित्रता का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में बुध ग्रह के अस्त होने से कुछ राशि के जातकों को फायदा होगा। तो आइये आपको बताते हैं बुध के अस्त होने से किन राशियों की किस्मत खुलने वाली है।

ये रही वह तीन राशियां…

मेष राशि: बुध के अस्त होने से मेष राशि की लोगों को काफी फायदा होगा। इस राशि के लोगों की संपत्ति से आय में वृद्धि होगी। माता से भी धन प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की व कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होने की संभावना। इसके अलावा पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बच्चों की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकते हैं। वहीं वाहन सुख में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है।

मिथुन राशि: इस राशि के लोगों को माता-पिता का सपोर्ट मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं साथ ही आय में वृद्धि होगी। वहीं घर में धार्मिक कार्य भी सम्पन्न हो सकते हैं और किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। इसके अलावा संतान सुख में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि:  इन राशियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर कुंभ राशि के लोगों का नाम शामिल है। ऐसे में इनकी आत्मवश्विास में वृद्धि होगी। कार्यों के प्रति जोश रहेगा और नौकरी व कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। ऐसे में आय में भी वृद्धि होगी। मानसिक शांति रहेगी। वहीं स्थान परिवर्तन की भी संभावना बनती दिख रही है।